खास-मेहमान

पूजा मिश्रा की जीत से ब्राह्मण समाज गदगद, बताया लोकतंत्र की जीत

मऊ। जनपद के बडरावं ब्लॉक के प्रतिष्ठा परक सीट पर नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख पद पर श्रीमती पूजा मिश्रा के विजयी होने पर ब्राह्मण विकास परिषद जनपद मऊ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। ब्राह्मण विकास परिषद के संरक्षक रामजी उपाध्याय ने बताया कि श्रीमती पूजा मिश्रा ब्राह्मण समाज की गौरव हैं। आपने ऐतिहासिक जीत हासिल कर समाज का मान मर्दन ऊंचा किया है। डीएवी इंटर कॉलेज मऊ के प्रधानाचार्य देव भास्कर तिवारी ने कहा कि आपकी इस जीत ने मऊ जनपद ही नहीं बल्कि पूर्वांचल और प्रदेश के सभी सजातीय बंधुओं का मान सम्मान बढ़ाया । डीएवी इंटर कॉलेज मऊ के प्रवक्ता ऋषिकेश पांडेय कहा कि कि वर्तमान परिवेश में लोकतंत्र की मर्यादा को आप ने बचा लिया, आपकी जीत लोकतंत्र की जीत है और आपने महिला सशक्तिकरण का परचम लहरा दिया।

इस अवसर पर डॉ एस सी तिवारी, अमरनाथ मिश्र, संजय त्रिपाठी, ओम प्रकाश शुक्ला, राम जपित पांडेय, संजय कुमार उपाध्याय, राकेश कुमार उपाध्याय, दयाशंकर मिश्र, रमाकांत तिवारी, डॉ पंकज उपाध्याय, अजय तिवारी, अंजनी कुमार पांडेय आदि सभी सजातीय बंधु उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *