चर्चा में

मऊ में भाजपा के 5+2 सीट पर ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी जीते : प्रवीण गुप्ता

■ अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा : मनोज राय

मऊ। भारतीय जनता पार्टी जनपद कार्यालय पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं प्रदेश सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्य को ध्यान में रखते हुए आवश्यक प्रेस वार्ता हुई। जनपद के प्रथम नागरिक, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जनपद की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया, साथ ही नव निर्वाचित क्षेत्र पंचायत प्रमुखों को बधाई दी।
मनोज राय ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा की जनपद को आदर्श जनपद बनाने के लिए पूरी ताकत से कार्य किया जाएगा। केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव गांव तक पहुंचाएंगे। जनपद में विकास को ही राजनीति का ध्येय बना दिया जाएगा। अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा की भाजपा ने पूरे प्रदेश में एकतरफा चुनाव जीता है, विपक्ष इस चुनाव में दूर दूर तक नही था। पूरे प्रदेश में 735 ब्लॉक प्रमुख के प्रत्याशी भाजपा ने मैदान में उतारे जिसमे से 648 से अधिक प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। उसी तरह मऊ जनपद में भी पार्टी ने सम्मानजनक चुनाव जीता है। 9 ब्लाक प्रमुखों की सीट में से 5 भाजपा के प्रत्याशियों ने सीधे जीत दर्ज की जिसमे से दो प्रत्याशी निर्विरोध जीते। अन्य दो सीटों पर भाजपा के बागी प्रत्याशी जीते। ये जीत का कारवां आगे भी ऐसे ही चलता रहेगा और हम आगामी विधानसभा को भी भरी बहुमत से जीतेंगे। उन्होंने एक स्वर में कहा कि जो बागी जीते हैं वे अपने ही परिवार के हैं। कहा कि
सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर प्रदेश की जनता ने पूर्ण विश्वास जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *