MLC एके शर्मा के Happy birthday पर मऊ में यज्ञ व हवन

मऊ। जनपद के मऊ सदर तहसील के अंतर्गत कसारा ग्रामसभा के ठाकुर जी मन्दिर में पूर्व आईएएस अधिकारी एवं वर्तमान में विधान परिषद सदस्य अरविन्द कुमार शर्मा के जन्मदिन पर युवाओं ने समाजसेवी एवं लेखक दिव्येन्दु राय के नेतृत्व में हवन यज्ञ करके उनके लम्बी आयु एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
समाजसेवी दिव्येन्दु राय ने कहा कि अरविन्द शर्मा पूरब के माटी के लाल हैं एवं उनकी वजह से पूर्वांचल अनवरत लाभान्वित हो रहा है इसलिए हम उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं लम्बी आयु की कामना करते हैं। कोरोना काल में अरविंद कुमार शर्मा जी की वजह से पूर्वांचल में हज़ारों लोग लाभान्वित हुए इसलिए ऐसे युगपुरुष का पूर्वांचल से ताल्लुक़ रखना पूर्वांचल के लिए विशेष कर मऊ, आजमगढ़ जनपद के लिए गौरव की बात है।
इस दौरान प्रमुख रूप से सौरभ राय, दीपक मिश्रा, नवनीत राय, दीपक कन्नौजिया, दीपक राय, अभिनव राय, सिंटू राय, राजेश वर्मा आदि उपस्थित रहे।

