मिसाल-ए-मऊ

मऊ के पुरुषार्थ सिंह को लखनऊ में मिला चारू काव्यश्री सम्मान

लखनऊ की साहित्यिक संस्था चारु काव्यांगन द्वारा लॉ गार्डेनिया कैफे गोमती नगर में आयोजित काव्य समागम के पल गीतकार पुरुषार्थ सिंह को चारू काव्यश्री सम्मान से सम्मानित किया गया। कवितालोक के संस्थापक, छंदाचार्य ओम नीरव की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि पुरुषार्थ सिंह को अध्यक्ष व विशिष्ट अतिथि विनोद शंकर शुक्ल के साथ संस्था अध्यक्ष रेनू द्विवेदी ने माल्यार्पण कर अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किया। मंजुल मिश्र मंजर के लालित्य पूर्ण संचालन में प्रतिभा गुप्ता, माधव बाजपेयी, श्रीश चंद्र दीक्षित, स्वाति मिश्रा, योगी योगेश शुक्ल आदि की काव्य रसधार प्रवाहित होती रही। मुख्य अतिथि पुरुषार्थ सिंह ने कहा कि यह अविस्मरणीय शाम लखनऊ में एक नये आयाम की संरचना के स्वरूप का निर्माण करेगी, ऐसा विश्वास है। साहित्यिक शुचिता पर जोर देते हुए उन्होंने नव लेखन को नव आयाम तथा प्रसिद्धि से दूर सिद्धों तक अंतर्नाद की यात्रा पर प्रकाश डाला। रेनू द्विवेदी ने आभार ज्ञापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *