खास-मेहमान

जगदंबा उपाध्याय का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन


आजमगढ़। द मिडिएटर इन्फोमीडिया के उपप्रबंधक व जनपद के बेहद लोकप्रिय व्यक्तित्व जगदंबा उपाध्याय का जन्मदिन उनके टीम द्वारा धूमधाम से मनाया गया। वैसे तो उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा, लेकिन उनके जन्मदिन को और यादगार बनाने के लिए जनपद के लोकप्रिय संचालक एंकर अभय तिवारी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर व मिठाई खिलाकर उनका सारस्वत सम्मान किया। जगदंबा उपाध्याय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे जन्मदिन पर मेरे समस्त शुभचिंतकों, सहयोगियों, मित्रों, संगठन के पदाधिकारी, साथियों, और विशेष रुप से मेरे माता पिता के आशीष आप सब मुझे इतना प्यार करते हैं, आप सभी ने जो आशीष, प्यार और सम्मान मेरे जन्मदिवस पर दिया है उसके लिए मैं आप सभी के प्रति शीश झुका कर के कृतज्ञता और आभार प्रकट करता हूं। और बस यही अपेक्षा रखता हूं कि अगर मैं अपने कर्म पथ पर कहीं विचलित हुआ तो आप मुझे सही दिशा देने का कार्य जरूर कीरिएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *