मिसाल-ए-मऊ

थैलेसीमिया बच्चों की पीड़ा पहुंची प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की दरबार में, आनन्द दुबे बधाई के पात्र

( आनन्द कुमार )

यह हमारे लिए गौरव की बात है कि कोई हमारे दर्द और वेदना को समझ रहा है। पत्रक देना और लेना और उसपर आश्वासन देना तो हाल फिलहाल एक दस्तूर बन गया है लेकिन मिले पत्रक की गंभीरता समझना और उसको मंजिल तक पंहुचाने के लिए समय का जाया न करना कोई भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आनन्द दुबे से सीखे। भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता बनने के बाद आनन्द दुबे मऊ पहली बार आएं थे, जगह-जगह स्वागत समारोह का आयोजन चल रहा था। दूसरे दिन भी आपका कई स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम था। थैलेसीमिया वेलफेयर के एसोसिएशन के अध्यक्ष अजहर फैजी को भनक लगी कि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मऊ आ रहे हैं। उन्होंने मुझसे कहा की आनन्द दुबे जी से एक मुलाकात हो जाती तो हम लोग अपनी बात कह लेते, मैनें यह बात प्रदेश प्रवक्ता से जैसे ही कही उन्होंने मिलने की हामी भर दी।

थैलेसीमिया वेलफेयर के लोग अध्यक्ष अजहर फैजी, उपाध्यक्ष व पत्रकार प्रदीप सिंह व अन्य साथियों के साथ आनन्द दुबे से मुलाकात कर ज्ञापन दिए और महासचिव रवि खुश्वानी ने थैलेसीमिया पीड़ितो की एक-एक बात व समस्या उन्हें संक्षेप में बताई, कुछ दिन में रोग से पीड़ित तीन बच्चों की मौत की संख्या जैसे ही सुनाया, आनन्द दुबे भावुक हो गये उन्होनें पत्रक को पढ़कर अपने पास रखा और कहा हम आपकी बात प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी जी तक जरुर पंहुचाएंगे। मऊ द्वारा दिया गया पत्रक शुक्रवार को पंहुचते ही प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा और अक्षरशः उनको बातें बताई। प्रदेश अध्यक्ष ने बातों को गंभीरता से सुनते हुए पत्रक को रख लिये और आश्वासन दिया कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मिलकर इस संदर्भ में बात कर राहत पंहुचाने की कोशिश करेंगे।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आनन्द दुबे को ज्ञापन देते थैलेसीमिया वेलफेयर के लोग (फाइल फोटो)


खैर मऊ के बेटे आनन्द दुबे का यह प्रयास थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों व परिवारों सहित थैलेसीमिया वेलफेयर के लोगों के लिए उम्मीद की किरण बन गयी है। सभी एक स्वर में श्री दुबे को धन्यवाद दे रहे हैं।
आनन्द दुबे द्वारा बात शासन तक पंहुचाने के लिए मऊ थैलेसीमिया वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजहर फैजी ने कहा कि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आनन्द दुबे ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तक बात पंहुचाकर पीड़ितों को एक उम्मीद दी है। हम संगठन की तरफ श्री दुबे को बधाई देते हैं। संगठन के उपाध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप सिंह ने कहा तह एक सुखद संदेश है हमें आशा ही नहीं विश्वास है कि आनन्द दुबे इस गंभीर समस्या का समाधान अवश्य कराएंगे। सुनील कुमार दुबे सोनू ने भी इस नेक और पुनीत प्रयास के लिए आनन्द दुबे को बधाई दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *