अपना जिला

राम जी ने कहा प्रदेश की योगी सरकार निरंकुश, पुलिस तंत्र में तब्दील

मऊ। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी -माले की  6-9 तीन दिवसीय राज्य कमेटी की बैठक राहुल सांकृत्यायन सृजन पीठ में संपन्न हुई । बैठक में विभिन्न जिलों के राज्य कमेटी सदस्यों ने हिस्सा लिया।बैठक को संबोधित करते हुए पोलित ब्यूरो सदस्य व उत्तर प्रदेश पार्टी प्रभारी कामरेड रामजी राय ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा राज निरंकुश पुलिस तंत्र में तब्दील हो गया है। उन्होंने कहा कि स्टेन स्वामी जनता के अधिकारों की, मानवाधिकारों की, आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन की लड़ाई, विस्थापन के खिलाफ लड़ाई के अगुआ थे। न्यायिक क्रूरता व सांस्थानिक हत्या की ऐसी मिशाल दुनिया में शायद ही कहीं मिले। उन्होंने कहा कि संविधान, लोकतंत्र एवं जीवन सब कुछ दांव पर लगा हुआ है। इसके खिलाफ भाकपा माले एका बनाओ भाजपा हटाओ जन अभियान चलायेगी। भाकपा माले राज्य सचिव सुधाकर यादव ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्षों के पदों पर योगी सरकार ने जिस तरह से प्रशासनिक मशीनरी की बदौलत कब्जा किया है, और अब व्लाक प्रमुख चुनावों में कोशिश कर रही है, वह हमारे लोकतंत्र के लिए निहायत ही शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि हमें लोकतंत्र के इस अपहरण के विरोध में तमाम वाम लोकतांत्रिक ताकतों को साथ लेकर संघर्ष में उतरना होगा। बैठक में किसानों, गरीबों, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, महिलाओं एवं युवाओं के बीच जन अभियान चलाते हुए उन्हें संगठित करने एवं  फासीवादी एवं लोकतंत्र की हत्यारी भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का आह्वान करने का निर्णय लिया गया। बैठक में किसान नेता ईश्वरी प्रसाद,अ भा खेत मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीराम चौधरी,इनौस के राज्य सचिव सुनील मौर्य, महिला संगठन ऐपवा की नेता मीना सिंह सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए राज्य कमेटी सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *