मऊ के मधुबन में भैंस चरा रहे दो लोगों पर गिरी बिजली
आकाशीय बिजली ने मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के गंगऊपुर निवासी के दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। मामला गुरूवार सुबह की है जब शिवधर प्रसाद और राजनाथ यादव अपने पशुओं को लेकर चारावही के लिए गए थे.

उसी दौरान बारिश के बाद बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आने से दोनों पूरी तरह से झुलस गए। घटना के बाद परिजन उन्हें सामुदायिक केंद्र ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौक पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

