अपना जिला

मऊ रेलवे स्टेशन की स्वचलित सीढ़ियां बंद, मुश्किल में यात्री

मऊ रेलवे स्टेशन पर जब स्वचलित सीढ़ियों की शुरूआत हुई थी, तो मानो लगा था कि मऊ स्टेशन भी देश के आधुनिक स्टेशनों की तर्ज पर हो गया है. लेकिन अनदेखी की वजह से मऊ बिजली से चलने वाली सीढ़ियां इन दिनों नियमति रूप से नहीं चल रही हैं या बंद पड़ीं है।

Mau News

जिसका खामियाजा यात्रियों का उठाना पड़ रहा है. सबसे ज्यादा बुरा हाल बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों का है. इन स्वचलित सीढ़ियों के निमाण में लाखों रुपये खर्च किए गएं, लेकिन आए दिन एस्केलेटर बंद रहता है और यात्रियों को पैदल चलकर एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाना पड़ता है. स्वचलित सीढ़ियों नियमति रूप से काम करती रहें इसके लिए स्थानीय लोगों ने रेल मंत्री को पत्र लिखा है और इसके रेगुलर संचालन की मांग की है. अब देखना होगा लोगों के इस पत्र का रेल मंत्री और रेल प्रशासन पर कितना असर होता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *