Uncategorizedउत्तर प्रदेश

पूर्व सीएम कल्याण सिंह ठीक हैं, निधन के अफवाह पर मत दें ध्यान

( आनन्द कुमार )

जिसका काम भी नहीं है मीडिया का वह भी आज कल मीडिया वाला बनने की कोशिश करता है। ऐसे में जिसका जो काम है, वह वही करे तो बेहतर है। वैसे भी आज कल कम पत्रकार नहीं हैं कि सोशल मीडिया पर फेसबुक और वाट्सएप एकाउंट चलाने वाले अपने आपको पत्रकारों से दो कदम आगे-आगे चलने की कोशिश करते हैं। भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबियत खराब है वे लखनऊ के एसपीजीआई में भर्ती हैं। वृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री मोदी ने कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह को फोन कर उनका कुशल क्षेम पूछा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कल्याण सिंह का हाल चाल जानने एसपीजीआई पंहुचे

मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया है कि,

आज SGPGI, लखनऊ में मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री J.P.Nadda जी, राष्ट्रीय महामंत्री श्री बीएल संतोष जी एवं प्रदेश प्रभारी श्री राधा मोहन सिंह Radha Mohan Singh जी के साथ आदरणीय श्री कल्याण सिंह जी का कुशल क्षेम जाना।

प्रभु श्री राम से कामना है कि श्री कल्याण सिंह जी को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो।

01 बजे AM पर मेरे समाचार लिखने के दो घंटे पहले मुख्यमंत्री ने यह पोस्ट किया है। लेकिन कुछ लोग बेशर्मी की हद इतनी पार कर दिये हैं कि वे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन का समाचार मेरे समाचार लिखने व मुख्यमंत्री योगी के पोस्ट से तीन चार घंटे पहले ही यह अफवाह फैला रहे हैं। आखिर ऐसे लोगों को इतनी जल्दी क्यों मची रहती है। ऐसे बड़े समाचार को पुष्ट करने लिए उनके ही मोबाइल में सिर्फ एक मिनट ही लगेगा सर्च करने में वे, ये काम क्यों नहीं करते। ऐसे कार्य कर वे किसी व्यक्ति विशेष के प्रति नहीं बल्कि अपने गंभीरता के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हैं। उन्हें ऐसे कृत्य से बचना चाहिए जो वे अफवाह की बदौलत उत्पन्न करते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि ऐसे पोस्ट के जिम्मेदार व्यक्ति अनपढ़ गंवार नहीं पढ़े लिखे होते हैं। सबसे बड़ी चौकाने की बात है कि श्रद्धांजलि व्यक्त करने में भाजपा के बड़े स्तर के नेता भी नहीं चुके। इन नेताओं की सोशल मीडिया पर खुब किरकिरी हो रही है।

मेरा आपसे निवेदन है किसी व्यक्ति के प्रति अफवाह के रूप में आपकी श्रद्धांजलि इस प्रकार से उचित नहीं है। अब तो किसी से पूछना भी नहीं है इस तरह के समाचार को जिस मोबाइल से आप अफवाह फैलाते उसी मोबाइल से पूछ लिजिए वे सच-सच बता देगी।

09.07. 2021 का समाचार..

पी॰एम॰ मोदी ने पूर्व सीएम कल्याण सिंह के पोते ऊप्र सरकार में मंत्री संदीप सिंह से फ़ोन पर वार्ता कर जाना कल्याण सिंह का कुशलक्षेम। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की पी॰एम॰ ने ईश्वर से कामना की।

लखनऊ- बिहार सरकार में मंत्री शाहनवाज हुसैन पहुंचे पीजीआई,पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह से मिलने पहुंचे शाहनवाज हुसैन
डॉक्टरों से मिलकर उनकी सेहत के बारे में ली जानकारी ।
कल्याण सिंह जी ठीक हैं..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *