CM ने कहा PM के मार्गदर्शन में UP में कोविड टीकाकरण का देश में प्रथम स्थान

सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट लिख कर कहा है कि…
मेरे प्रिय प्रदेशवासियों,
आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन, आपकी सरकार के प्रयासों व आप सभी की दायित्वपूर्ण सहभागिता का सुफल है कि आपका प्रदेश कोविड टीकाकरण में आज देश में प्रथम स्थान पर है।
आप सभी की यह सहभागिता उत्तर प्रदेश को कोरोना मुक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त करती है।
प्रधानमंत्री जी के अचूक मंत्र ‘ट्रेसिंग, टेस्टिंग और ट्रीटमेंट’ के साथ आपकी सरकार की मजबूती से कोविड के विरुद्ध जंग जारी है।
प्रदेश में अब तक 06 करोड़ से अधिक टेस्टिंग की जा चुकी है।
यह देश में किसी एक राज्य द्वारा की गई सर्वाधिक कोविड टेस्टिंग है।
मुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश सरकार

