अपना जिला

मऊ में पंखे से लटकता मिला 15 साल के छात्र का शव

मऊ जिले के डुमराव गांव में मंगलवार रात उस समय सन-सनी फैल गई. जब 15 साल के एक छात्र का शव पंखे से लटकता मिला. पूरा मामला सरायलखंसी थाना क्षेत्र के डुमराव गांव का है बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात भोजन करने के बाद प्रियांशु अपने कमरे में सोने चला गया देर रात उसने घर के कमरे में लगे पंखे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी परिवार वालों को तड़के सुबह ही. प्रियांशु ने आत्महत्या क्योंकि इसका कोई पता नहीं चल पा रहा है. उधर मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि मृतक की फांसी लगाने से मौत हुई है, और मामला संदिग्ध इस घटना की पूरी जांच के बाद ही कुछ भी कहा जा सकता है. मृत प्रियांशु की मां ने भी 10 वर्ष पहले संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. जिसके बाद उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी. प्रियांशु अपने पिता के साथ ही रहता था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *