मऊ में एक रुपये के लिए दुकानदार से जमकर मारपीट
मऊ जिले के घोसी के बड़ागांव में महज एक रूपये के लिए जमकर मारपीट हुई. एक दुकानदार को कुछ बाइकसवारों ने जमकर पीट दिया.

पीड़ित विश्वजीत ने बताया कि उसकी दुकान पर दो बाइक से कुल 7 लोग पहुंचे और दुकान पर सामान खरीदने के दौरान निर्धारित रुपये से एक रूपया कम दिया. इसी बात को लेकर दुकानदार और ग्राहकों के बीच जमकर कहासुनी हुई. जिसके बाद दुकानदार की सभी ग्राहकों ने मिलकर पिटाई करनी शुरू कर दी. दुकानदार को पिटता देख आस-पास के लोग मौके पहुंचने लगे. जिसके देख बाइक छोड़ सभी आरोपी फरार हो गए. उधर घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दुकानदार को उपचार कराया और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.


