सोनू दूबे के आवास पर आनन्द दुबे से मिले थैलेसीमिया वेलफेयर के लोग, मिला आश्वासन

मऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आनन्द दुबे का स्वागत् व अभिनन्दन कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को निजामुद्दीनपुरा स्थित सामाजिक कार्यकर्ता सुनील कुमार दुबे सोनू के आवास पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर आनन्द दुबे को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान थैलेसीमिया वेलफेयर का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष अजहर फैजी, उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह व रवि खुश्वानी, इश्तेयाक अहमद, अयाज अहमद, शमीम अहमद के नेतृत्व में मिलकर थैलेसिमिया से पीड़ित मरीजों की समस्याओं व उनकी आवश्यकताओं का एक ज्ञापन आनन्द दुबे को सौप अपनी बात शासन से लेकर प्रशासन तक पंहुचाने का अपील किया।
आनन्द दुबे ने कहा कि वे जरूर इस समस्या को सरकार तक पंहुचाएंगे और कोशिश करेंगे कि एक महिना या 15 दिन में कोई न कोई इसका निदान हो जाए। उन्होंने कहा कि मैं स्वागत से अभिभूत हूं। कहा कि जैसा कल आपके लिए था वैसा आज भी हूं और ता उम्र आपके लिए वैसा ही रहूंगा। पार्टी के हर फोरम पर मऊ की बात जरुर रखुंगा।
इस अवसर पर सुनील कुमार दुबे ने सभी के प्रति आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर प्रमुख रुप से दिवानी बार के पूर्व महामंत्री अरविन्द तिवारी, एडवोकेट रजनीश मिश्रा, आत्मप्रकाश पाण्डेय मोनू, अजीत सिंह, सोनू दूबे, ज्ञानप्रकाश सिंह, अभितोष तिवारी, संतोष उपाध्याय, आशुतोष दूबे, जितेश पाण्डेय, सुमन्त कुमार आदि मौजूद रहे।









