अपना जिला

मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कालेज भुडसुरी में वृहद पैमाने पर पौधरोपण किया गया

रतनपुरा/ मऊ। मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कालेज भुडसुरी रतनपुरा मऊ द्वारा दिनांक 04/07/2021 को पौधारोपण महाकुंभ 2021 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रांगण में सघन पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शासन द्वारा रतनपुरा पौधशाला से महाविद्यालय को 150 पौधे उपलब्ध कराये गये थे। प्रातः 8 बजे से 2 बजे तक लक्ष्य के अनुरूप 150 पौधे लगाए गए। लगाए गए पौधों की जी टैगिंग की गई और निर्देशानुसार वन विभाग एवं शासन के अधिकारियों को सूचित किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ रवीन्द्र नाथ मिश्र, रवि जायसवाल एसोसिएट प्रोफेसर डॉ प्रदीप कुमार राय असिस्टेंट प्रोफेसर अनिल कुमार वर्मा असिस्टेंट प्रोफेसर रमेश सिंह कार्य्याल अधीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव लिपिक आदि लोग वृक्षारोपण में सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *