अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा अध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में बैठक सम्पन्न

गाजीपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा गाजीपुर के युवा जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में मरदह ब्लॉक के पदाधिकारियों एवं सदस्यो के साथ मरदह ब्लॉक के बरेंदा में बैठक सम्पन्न हुई जिसमें युवा जिलाध्यक्ष वहां के क्षत्रिय भाइयों से मिले तथा उनका हालचाल लिया तथा संगठन के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए संगठन में जुड़ने की प्रार्थना की परिचय लेते हुए उनसे युवा टीम में ज्यादा से ज्यादा क्षत्रिय भाइयों को जोड़कर क्षत्रिय महासभा युवा को विकसित करने की बात कही क्षत्रिय समाज के बारें में समस्त विषयों पर चर्चा हुई उसके बाद सभी युवा क्षेत्र के सरायमुबारक गांव में पहुचें जहां एक मुख्य मार्ग जो महाहर धाम से वेद विहारी पोखरा कासिमाबाद रोड को जोड़ता है उस सड़क की दशा इतनी नरकीय है कि प्रतिदिन उसमें आने जाने वाले लोग गिरते है । क्षेत्र के लोगों ने बताया कि कई बार बहुत से राजनीतिक नेता एवं समाजसेवी आते है और ग्रामीण लोगों के साथ फोटो खिंचवाकर चले जाते है युवा जिलाध्यक्ष ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि आप परेशान न हो जल्द से जल्द इस नरकीय मार्ग को सुधरवाने की कोशिश करूंगा । उसके बाद युवा टीम पृथ्वीपुर फीडर पर गयी जहां पिछले कई दिनों से विद्युत की समस्या आ रही थी वहां के कर्मचारी ने बताया कि महोदय यहां पर लोड आते ही मशीन ट्रिप कर जाती है जिसकी सूचना उच्च अधिकारी की दी गयी है परंतु मशीन में बदलाव नही किया जा रहा युवा जिलाध्यक्ष ने तुरंत फोन के माध्यम से विद्युत विभाग के SDO से बात करते हुए इसकी सूचना दी एवं जल्द से जल्द ठीक कराने की मांग की । इन मौकों पर युवा ब्लॉक अध्यक्ष शेषनाथ सिंह, तेजबहादुर सिंह, अनुज सिंह, मनीष सिंह, हर्ष सिंह, सनी सिंह इत्यादि लोग मौजुद रहे।


