खास-मेहमान

नवगठित रोटरी क्लब “प्राइड” मऊ के तत्वावधान में 35 लोगों ने किया रक्तदान

Mau news

मऊ। नवगठित रोटरी क्लब “प्राइड”मऊ द्वारा रविवार को नगर के जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।इस रक्तदान शिविर का उदघाटन क्लब के संथापक सदस्य व कार्यक्रम संयोजक डॉ जी एस अग्रवाल द्वारा फीता काट कर किया गया।क्लब के अध्यक्ष सुशील अग्रवाल व सचिव जितेंद्र राखोलिया ने सभी रक्तदाताओं का स्वागत किया व रक्तदान के महत्व को बताया। इस शिविर में 35 रक्तदाताओं ने अपना रक्तदान किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अथिति डॉ एस एन खत्री ने क्लब द्वारा किये गए कार्य को सराहा व रक्तदाताओं से मिल उनके नेक कार्य पर बधाई देते हुए कहा कि सभी युवाओ को रक्तदान करते रहना चाहिए इससे रक्तसंचार बेहतर रहता है एवं कैलेस्ट्रोल व रक्तचाप भी संतुलित रहता है।

इस अवसर परभरत थरड, सौम्या थरड, तौसीफ रजा, अकबर अंसारी, अजीज अंसारी, इमामुद्दीन, दिलीप वर्मा, पी एस कुमार, राजीव रंजन यादव, वेद प्रकाश यादव, मयंक मिश्रा, शोभीत श्रीवास्तव, विशाल तुलस्यान के अलावा क्लब के सदस्यों सहित कुल 35 लोगो ने रक्तदान किया। कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम संयोजक रितेश अग्रवाल द्वारा ब्लड बैंक के कर्मचारियों रक्तदाताओं, व सभी सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए समापन की घोषणा किया।

इस कार्यक्रम में विनोद वर्मा, अतुल जायसवाल, रत्नेश सिन्हा, अनूप खंडेलवाल, आलोक खंडेलवाल, राकेश गर्ग, आशीष टंडन, आशीष अग्रवाल, राजेश तुलस्यान, कृष्ण खंडेलवाल, बृजेश उमर, कृष्ण अग्रवाल, गिरिराज अग्रवाल, आजाद यादव, विशाल शर्मा, सौरभ मद्धेशिया, अरुण अग्रवाल इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *