अपना जिला

मऊ पुलिस ने 05 शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार, 5 तमंचा, 5 कारतूस व लूट की 02 बाइक बरामद

Mau news

एक अदद लूट की चेन, एक जोड़ी टाप, एक जोड़ी बाली, एक जोड़ी झुमकी, एक मंगलसूत्र (पीली धातु) व एक पायल (सफेद धातु), लूट के 04 मोबाइलफोन भी बरामद

मऊ। पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ सुशील घुले के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, एसओजी/स्वाट/थाना रानीपुर/सरायलखंसी पुलिस टीम को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब जरिये मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 03.07.2021 को थाना रानीपुर क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर तिराहे के पास इटौरा की तरफ से आ रही दो मोटरसाईकिल पर सवार व्यक्तियों को टार्च की रोशनी में रोकने का इशारा किया गया तो पुलिस पार्टी पर फायर करते हुये पीछे मुड़कर भागने की कोशिश किये, इस दौरान मौजूद पुलिस बल द्वारा तत्परता दिखाते हुये 5 शातिर लुटेरों के कब्जे तथा उनकी निशानदेही पर 05 अदद तमंचा 315 बोर, 05 अदद जिंदा व 05 खोखा कारतूस 315 बोर, एक अदद लूट की चेन, एक जोड़ी टाप, एक जोड़ी बाली, एक जोड़ी झुमकी, एक मंगलसूत्र (पीली धातु) व एक पायल (सफेद धातु), लूट के 04 मोबाइलफोन, लूट की 02 मोटरसाईकिल (सूपर स्प्लेंडर) एवं मोबाईल व वाहन के कागजात बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
कड़ाई से पूछताछ के दौरान उक्त अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि- दिनांक 26.06.21 को रानीपुर क्षेत्रान्र्तगत ब्राहृमणपुर पोखरा के पास सड़क पर मोटरसााईकिल सवार दंपति को ओवरटेक करके उसकी मोटरसाईकिल रोककर तमंचा दिखाकर महिला के गले की चेन, दोनों कान की बाली व टप्स लूट लिये थे। दिनांक 29.06.21 को थाना रानीपुर क्षेत्रान्र्तगत शादीपुर के सामने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर एक दंपति से तमंचा दिखाकर महिला के कान की झुमकी तथा तीन मोबाइल व 07 हजार रुपये लूटकर भाग गये थे।

थाना सरायलखंसी क्षेत्र के बढुआगोदाम से एक मोबाईल व 280 रुपये लूटकर भाग गये थे।

दिनांक 29.06.21 को विषुनपुरा के पास सिक्स लेन पर मोटरसाईकिल खड़ी कर पेशाब कर रहे व्यक्ति की मोटरसाईकिल की डिग्गी से लाकेट, मोबाईल व पैसा चोरी किये थे।

 थाना कासिमाबाद क्षेत्र से एक मोटरसाईकिल सूपर स्प्लेंडर चुराये थे।

 जनपद गाजीपुर थाना भुड़कुड़ा क्षेत्र से एक मोटरसाईकिल सूपर स्प्लेंडर चुराये थे।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. पंकज कुमार पुत्र स्व0 ओमप्रकाश निवासी लहुरापुर थाना मरदह जनपद गाजीपुर।
2. राकेश कुमार पुत्र सोफीराम निवासी दुर्जनपुर थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़।
3. लालू कुमार पुत्र श्री राम निवासी दुर्जनपुर थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़।
4. राणा यादव पुत्र स्व0 कुलदीप निवासी जियापुर थाना तरवां जनपद आजमगढ़।
5. साहुल कुमार पुत्र स्व0 राजकुमार निवासी दुर्जनपुर थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़।

बरामदगी-
1. 05 अदद तमंचा 315 बोर।
2. 05 अदद जिंदा व 05 खोखा कारतूस 315 बोर।
3. एक अदद लूट की चेन, एक जोड़ी टाप, एक जोड़ी बाली, एक जोड़ी झुमकी, एक मंगलसूत्र (पीली धातु) व एक पायल (सफेद धातु)।
4. लूट के 04 मोबाइलफोन।
5. लूट की 02 मोटरसाईकिल (सूपर स्प्लेंडर)।
6. मोबाईल व वाहन के कागजात।

गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम में निरीक्षक राजेश प्रसाद यादव प्रभारी स्वाट टीम मय हमराहियान। उ0नि0 अमित मिश्रा प्रभारी एसओजी टीम मय हमराहियान। आरक्षी विवेक सिंह, संजय सिंह, बृजेश मौर्या व शशी प्रकाश त्रिपाठी सर्विलांस सेल मऊ। निरीक्षक राम सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना सरायलखंसी। निरीक्षक अखिलेश कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना रानीपुर मय हमराहियान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *