कोविड उल्लंघन में 102 वाहनों का चालान एक वाहन सीज

मऊ। कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत चेकिंग अभियान के क्रम में दिनांक 26/27.06.2021 को प्रातः 07 बजे तक जनपद मऊ पुलिस द्वारा स्थापित समस्त 28 बैरियर प्वाइंट पर चल रहे चेकिंग अभियान के दौरान कुल 1230 वाहनों को चेक किया गया जिसमें 102 वाहनों का चालान तथा एक वाहन को सीज किया गया। साथ ही साथ लाकडाउन का उलंघन में एक व्यक्ति के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार किया गया। बिना मास्क के घूमनें/लाकडाउन का उलंघन करने वाले 41 व्यक्तियों का चालान कर 5600 रूपये जुर्माना वसूला गया।
