मऊ के सपा जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव सहित 11 हटाए गए

( आनन्द कुमार )
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने समाजवादी पार्टी के 11 जनपदों के जिलाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से जिलाध्यक्ष के पद से पद मुक्त कर दिया है। जिसमें से मऊ जनपद के जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव का नाम भी शामिल है। इसके अलावा जिन जनपदों में सपा जिलाध्यक्ष को हटाया गया है उनमें गोरखपुर, मुरादाबाद, झांसी, आगरा, गौतम बुद्ध नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, भदोही, गोण्डा, व ललितपुर के जिलाध्यक्ष शामिल है। चर्चा है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इन जिला अध्यक्षों को इन जनपदों में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों का नामांकन ना होने के कारण के साथ-साथ कुछ अन्य आरोप लगने के कारण हटाया है।
