आपातकाल भारतीय राजनीति के इतिहास में काला अध्याय : अरविंद सिंह

रतनपुरा / मऊ। आपातकाल भारतीय राजनीति के इतिहास में सदैव ही काले अध्याय के रूप में याद किया जाएगा। उक्त उद्गार भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन अरविंद सिंह ने वर्चुअल बैठक के माध्यम से रतनपुरा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शुक्रवार को व्यक्त किए। अरविंद सिंह ने आपातकाल को भारतीय राजनीति के देदीप्यमान नक्षत्र पर ग्रहण के रूप में परिभाषित करते हुए कहा की सत्ता के मद में चूर कुछ लोगों ने निर्दोष लोगों को जेलों में कैद कर उन्हें जो यातनाएं दी, उसके लिए यह देश कभी उन्हें माफ नहीं करेगा। जिन लोगों ने आपातकाल थोपा, आज वही लोकतांत्रिक परंपराओं पर सवालिया निशान लगा रहे हैं, जो चिंता का विषय है ।इस अवसर पर रामाश्रय मोर्या, हरेंद्र कुमार प्रयास, राहुल मौर्य, दयाशंकर श्रीवास्तव, लक्ष्मीकांत चौहान, द्रोणाचार्य मोर्या ,अरुण कुमार ,पी एन सिंह, डॉ अभिमन्यु सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपातकाल की याद में विरोध स्वरूप अपने वहां पर काली पट्टी बांधकर आपातकाल के प्रति क्षोभ एवं आक्रोश व्यक्त किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा एवं संचालन महामंत्री ज्योतिश्वर सिंह झल्लू ने किया।


