जौनपुर में चिकित्सक से रंगदारी मांगने वाला बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे, मुठभेड़ में लगी पैर में गोली

जौनपुर। जनपद में एक चिकित्सक से रंगदारी मांगने के मामले में तथा कुछ दिनों पूर्व प्रधान से रंगदारी वसूली के मामले में शैलेंद्र यादव नामक बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के सुल्तानपुर रोड स्थित खजुरन मोड़ के पास गुरुवार को तड़के 2 बजे पुलिस मुठभेड़ में सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बर्रैया गांव निवासी शातिर अपराधी शैलेन्द्र यादव के बारे में भनक लगी पुलिस ने बदमाश को घेरने की कोशिश की तो बदमाश भी गोली चलाने लगा। उधर बदमाश के पैर में पुलिस मुठभेड़ में गोली लग गयी। इस दौरान एक दारोगा भी घायल हो गया। कुछ दिनों पहले जौनपुर जनपद के बदलापुर कस्बे में स्थित गांव के पूरामुकुन्द निवासी चिकित्सक सचिन कुमार से तीन लाख रुपये की रंगदारी बदमाश ने मांगी थी। इसके पूर्व एक प्रधान से भी रंगदारी मांगी थी।
पुलिस की गोली से घायल बदमाश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मुठभेड़ में एसओजी, बदलापुर तथा सिंगरामऊ पुलिस की टीम संयुक्त रूप से मौजूद थी। मुठभेड़ में सिंगरामऊ थाने के एक दरोगा भी घायल हो गए।

