चर्चा में

अमित शाह ने किया वृक्षारोपण

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में अहमदाबाद के सिंधुभवन रोड पर वृक्षारोपण करते हुए शहर में नौ विभिन्न जगहों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरूआत की

Apnamau


वृक्षम् रक्षति रक्षतिः – हम पर्यावरण की रक्षा करेंगे, तो पर्यावरण हमारी रक्षा करेगा

वृक्षारोपण कार्यक्रम का कद छोटा होता है लेकिन उसका असर और परिमाण दोनों इतने व्यापक होते हैं कि वह आनेवाली कई पीढ़ियों को स्वस्थ और लंबा आयुष्य प्रदान करने का कारण बनता है

यदि वृक्ष का ध्यान नहीं रखा जाएगा तो पृथ्वी का अस्तित्त्व ही खतरे में आ जाएगा

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण के प्रति जागरुक करने का अभियान शुरू किया है और सौर उर्जा, पवन उर्जा सहित कई अभियान चलाए हैं

पिछले सात सालों में भारत ने सौर उर्जा और पवन उर्जा के क्षेत्र में

बहुत काम किया है और दुनिया के प्रथम पांच स्थानों में अपनी जगह बनाई

पर्यावरण का हम ख्याल रखेंगे तो पर्यावरण हमारा ख्याल रखेगा – इस प्राचीनतम भारतीय संस्कृति की सीख को नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यों, नीतियों और अपने परिश्रम से प्रस्थापित किया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में अहमदाबाद के सिंधुभवन रोड पर वृक्षारोपण करते हुए शहर में नौ विभिन्न जगहों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरूआत की। अमित शाह ने इस अवसर पर कहा कि वृक्षारोपण कार्यक्रम का कद छोटा होता है लेकिन उसका असर और परिमाण दोनों इतने व्यापक होते हैं कि वह आनेवाली कई पीढ़ियों को स्वस्थ और लंबा आयुष्य प्रदान करने का कारण बनता है। यदि वृक्ष का ध्यान नहीं रखा जाएगा तो पृथ्वी का अस्तित्त्व ही खतरे में आ जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *