अंतर्राष्ट्रीय पितृत्व दिवस पर ऑनलाइन कवि सम्मेलन आज
■विभिन्न प्रांतों के प्रसिद्ध कवि ज़ूम एप्प पर पढ़ेगें अपनी ताज़ातरिन रचनाएँ

इंदौर। अंतर्राष्ट्रीय पितृत्व दिवस पर ज़ूम कवि सम्मेलन 20 जून रविवार को दोपहर 3 बजे ऑनलाइन आयोजित किया जायेगा। यह कवि सम्मेलन ज़ूम एप्प के माध्यम से होगा।
कवि सम्मेलन में आ. बृजमोहन शर्मा ‘बृज’ (इंदौर), आ. रश्मि दूबे ‘आभा’ (भोपाल), आ. आरती गेहलोद (भोपाल), आ. दीपक कटकानी (झाबुआ), आ. मक़सूद शाह (देवास), मनोहरलाल सोनी ‘बाबा’ (इंदौर), आ. अमन राठौर ‘मन’ (बैतूल), आ. अभिषेक कौशल (लखनऊ), अविनाश यादव (इंदौर), आ. सुनीता राजेश परसाई (होशंगाबाद) आदि काव्यपाठ करेंगे। मुख्य अतिथि आ. दिनेश शर्मा (पूर्व उप प्रबंधक मप्र बीज निगम, इंदौर) होंगे। संयोजक जितेन्द्र शिवहरे ने बताया कि सरस्वती वंदना मनोहरलाल सोनी ‘बाबा’ प्रस्तुत करेंगे। संचलान रश्मि दूबे (भोपाल) का होगा। मुख्य अतिथि आ. दिनेश शर्मा के वक्तव्य के बाद आभार प्रदर्शन आरती गेहलोद (भोपाल) करेंगी।
यह जानकारी जितेन्द्र शिवहरे ने दी।
प्रेषक-
जितेन्द्र शिवहरे
177, इंदिरा एकता नगर पूर्व रिंग रोड चौराहा मुसाखेड़ी इंदौर मध्यप्रदेश मोबाइल नम्बर
8770870151
[email protected]
