MLC ए.के शर्मा बने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष
(विजय कुमार गुप्ता)
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित एमएलसी पूर्व आईएएस एके शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाकर एक नई जिम्मेदारी सौंपी है। इसी के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने लखनऊ निवासी श्रीमती अर्चना मिश्रा व बुलंदशहर निवासी अमित बाल्मीकि को प्रदेश मंत्री बनाया है। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी दूसरी सूची में भारतीय जनता पार्टी ने कई और मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा की है। जिसमें युवा मोर्चा की जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष बनाकर प्रांशु द्विवेदी जो फर्रुखाबाद के निवासी हैं को दिया है, तथा महिला मोर्चा की जिम्मेदारी श्रीमती गीता शाक्य को मिल है जो राज्य सभा सांसद हैं। वहीं किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह को बनाया है जो गोरखपुर के निवासी हैं। पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप पूर्व सांसद गाजियाबाद को बनाया है। वहीं अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष सांसद कौशल किशोर को बनाया है। जबकि अनुसूचित जनजाति मोर्चा का अध्यक्ष संजय गौड़, गोरखपुर को बनाया है तथा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बासित अली, मेरठ को बनाया है।




