चर्चा में

मऊ के शक्ति सिंह वैक्सीनेशन अभियान को दे रहे हैं रफ्तार

वैक्सीनेशन में लोगों की सहायता कर रहे पूर्व दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष शक्ति सिंह ।


देश में कोरोनावायरस के खिलाफ चल रहे महत्वपूर्ण प्रयासों के बीच कोविड टीकाकरण के अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम में लोगों की सहायता के लिए एनजीओ यंग हिंद सोसाइटी तथा पूर्व दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष व युवा भाजपा नेता शक्ति सिंह द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग प्रयास किए जा रहे हैं, इन प्रयासों का प्रमुख उद्देश्य टीकाकरण अभियान में आम लोगों की सहायता करना है।
कोविड टीकाकरण के लिए इस अभियान के माध्यम से युवाओं ने देश के विभिन्न जिलों में जो लोग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने में सक्षम नहीं हैं या जिनके पास टीकाकरण केंद्र तक जाने की सुविधा नहीं है उनकी मदद कर उनका टीकाकरण करवाया जा रहा है। साथ ही इस अभियान के माध्यम से टीकाकरण को लेकर जो भ्रांतियां हैं उन्हें भी तथ्यों के साथ दूर करने के प्रयास हो रहे हैं।
इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए शक्ति सिंह ने बताया कोरोना टीकाकरण को लेकर विभिन्न जगहों पर विशेष प्रयास करने की आवश्यकता है जिससे टीकाकरण अभियान में गति आ सके। यह सरकार की जिम्मेदारी होने के साथ समाज की भी जिम्मेदारी है। देश में जहां-जहां हमारी एनजीओ की पंहुच है वहां हम लोगों की टीकाकरण करवाने में विभिन्न प्रकार से सहायता कर रहे हैं। हमारे युवा साथी देश के कोने- कोने से अपने आसपास के लोगों की रजिस्ट्रेशन करने के साथ ही, उन्हें वैक्सीनेशन सेंटर तक पहुंचाने में भी मदद कर रहे हैं, उन्होंने बताया कि कई इलाकों में अफवाहों के कारण लोग वैक्सीन नहीं लगवा रहे थे तो उन लोगो को समझाने का विषेश प्रयास किया गया और उन्हें वैक्सीन लगवाई गई।
इस तरह के प्रयास निश्चित ही कोरोनावायरस के खिलाफ चल रहे प्रयत्नों को लक्ष्य तक पहुंचाने में सहायक होंगे।
मऊ जिले के रहने वाले शक्ति सिंह कि प्रारम्भिक शिक्षा मऊ से ही हुई थी, उसके बाद की स्कूलिंग इन्होंने बिरला इंस्टिट्युट नैनीताल से की, सनातक की इनकी पढ़ाई एमआईटी कॉलेज पुणे से हुई और दिल्ली विश्वविद्यालय से इन्होंने लॉ की डिग्री हासिल की है. अपनी लॉ की पढ़ाई के दौरान ही शक्ति 2018- 19 में दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ के अध्यक्ष रहे, उन्हीं के प्रयासों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली विश्व विद्यालय में 1000 बेड के हॉस्टल की मंजूरी दी थी। एबीवीपी से अपनी पारी की शुरुआत करने वाले शक्ति सिंह ने 2020 में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के अगुवाई में बिजेपी ज्वाइन की थी उस समय इनके दिल्ली से चुनाव लड़ने की चर्चा थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *