मिसाल-ए-मऊ

मेहनत की बदौलत मिला रोटरी क्लब मऊ को पाल हैरिस प्लेटिनम अवार्ड: गवर्नर

■ शारदा नारायण हॉस्पिटल के सभागार में आयोजित हुआ विशिष्ट व्यक्तित्व सम्मान एवं नव रोटेरियन स्वागत समारोह
■ रोटरी क्लब ने 10 नए सदस्यों को पिन बनाकर बनाया रोटेरियन
■ जनसेवा के लिए रोटरी कृत संकल्पित: डॉ एच एन सिंह


मऊ। रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर वरिष्ठ रोटेरियन केके श्रीवास्तव ने कहा कि मऊ रोटरी क्लब को उसकी मेहनत की बदौलत पाल हैरिस प्लेटिनम अवार्ड मिला है। कोरोना महामारी में भी सेवा ही नहीं बल्कि समर्पण के मामले में रोटरी क्लब ने मिसाल कायम की है।
यह बातें श्री श्रीवास्तव ने गुरुवार को जनपद मुख्यालय स्थित शारदा नारायण हॉस्पिटल के सभागार में आयोजित विशिष्ट व्यक्तित्व सम्मान एवं नव रोटेरियन स्वागत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि वर्चुअल बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में रोटरी क्लब मऊ ने रिकॉर्ड ब्लड डोनेट करके मानवता की सेवा का परिचय दिया है। इसके अलावा वृक्षारोपण,कोविड वैक्सीनेशन, करोना महामारी में सैनिटाइजर, मॉस्क का वितरण आदि कार्यों के लिए रोटेरियन बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए, उनके इन कार्यो के लिए जितनी सराहना की जाए कम है।
एडीजी संजीव कुमार सिंह ने कहा कि मानवता की सेवा परम धर्म है। हर व्यक्ति को पहले अपना घर, फिर अपना कारोबार तदोपरांत समाज सेवा करना चाहिए। यदि इस तारतम्य को तोड़ता है तो वह व्यक्ति जीवन में कभी भी आगे नहीं बढ़ सकता इसलिए हमें रोटरी के कार्यों को संपादित करते समय इन तीन बातों का सदैव ख्याल रखना चाहिए।
असिस्टेंट ट्रेनर एवं वरिष्ठ रोटेरियन शमीम अहमद ने कहा कि एक समूह में मिलकर किया हुआ कार्य सकारात्मक होता है जिसका परिणाम भी समाज के लिए फायदेमंद होता है। मेडिकल काँसिल ऑफ इंडिया के सदस्य , भाजपा के प्रदेश समिति के सदस्य एवम रोटरी क्लब मऊ के अध्यक्ष डॉक्टर एचएन सिंह ने कहा कि रोटरी क्लब सदैव सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को संपादित करता है श्री सिंह ने एक वर्ष के भीतर हुए कार्यों पर भी प्रकाश डाला और कहा कि आगामी समय में भी कई योजनाएं चलाई जाएंगी। इसमें जन एवं रोटेरियन बंधुओं का सहयोग अपेक्षित है।


कार्यक्रम के संयोजक डॉ संजय सिंह ने भी विशिष्ट व्यक्तियों के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला और उनके कृत्यों को समाज के सामने प्रदर्शित किया। रोटरी क्लब मऊ के सचिव प्रदीप सिंह और रोटेरियन सचिन सिंह ने नए 10 सदस्यों के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला और उन्हें नई ऊंचाइयां छूने की कामना की।
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर संजय सिंह ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ एच एन सिंह,संस्थापक डॉक्टर एस एन खत्री, डॉक्टर एसी तिवारी,समीम अहमद,सचिव प्रदीप सिंह, डॉक्टर संजय सिंह किया।
सबसे पहले कार्यक्रम में राष्ट्रगान एवं सरस्वती वंदना के बाद दस नए सदस्यों को रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ एच एन सिंह ने पिन लगा कर अंगवस्त्रम शाल देकर सम्मानित किया।
विशिष्ट व्यक्तियों के सम्मान की श्रृंखला में रोटरी क्लब के असिस्टेंट ट्रेनर क्लब शमीम अहमद, अध्यक्ष डॉ एचएन सिंह, डॉ संजय सिंह एवं सचिव प्रदीप सिंह ने संयुक्त रूप से चिकित्सा के क्षेत्र में योगदान देने वाले वरिष्ठ डॉ कन्हैया दुबे, वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ अध्यक्ष डॉक्टर कुसुम वर्मा, कोरोना महामारी की रोक थाम में अग्रणी भूमिका निभाने वाले मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीश सिंह, उर्दू साहित्य से जुड़े प्रोफेसर नफीस अहमद, खेल जगत में फुटबॉल को मऊ में एक ऊंचाई पर ले जाने वाले खेल प्रशिक्षक एवम उप क्रीड़ा अधिकारी मुकेश कुमार सबरवाल, कोविड काल मे लगातार करोना मरीजों के वार्ड में रहकर उपचार करने वाले फातिमा अस्पताल के चिकित्सक डॉ शशांक शेखर सिंह आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से उपस्थिति विस्व स्तर के कृषि वैज्ञानिक एवम प्रशिद्ध साहित्यकार प्रो. डॉ रामकठिन को भी सम्मानित किया गया और उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी संस्था पोलियो जैसी महामारी को खत्म करने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब के संस्थापक डॉ एसएन खत्री को लीजेंड आफ रोटरी का सम्मान प्रदान किया गया।
कोविड में शारदा नारायण हॉस्पिटल में चिकित्सा एवं सेवा के सम्मान दिया गया।
कोरोना महामारी में बढ़-चढ़कर समाज के विभिन्न समस्याओं की कवरेज करने वाले वरिष्ठ पत्रकारों मुख्य रूप से विजय सिंह, भारतेंदु मिश्रा, संजय मिश्रा, ऋषिकेश पांडेय, नरेश पांडेय, पुनीत श्रीवास्तव, अनिल गुप्ता, अप्पू सिंह, अशोक यादव, आलोक कुमार और नागेंद्र कुमार को भी रोटरी क्लब मऊ ने सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *