मैं जब भी शादी करूंगी तो अपने प्रेमी से ही करूंगी, नहीं तो नदी में कूदकर दे दूंगी जान
मुहम्मदाबाद गोहना / मऊ । कस्बे के घोसी मार्ग पर स्थित तमसा नदी पुल पर एक लड़की ने गुरुवार को लगभग एक बजे पुल से नदी में छलांग लगाने जा रही थी कि कुछ लोगों की नजर पड़ी तो किसी तरह से उसे बचाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस कोतवाली लाकर पूछताछ कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत वलीदपुर मोहल्ला नयापुरा निवासी एक लड़की ने जनपद आजमगढ़ के रहने वाले अपने प्रेमी से शादी करने के लिए परिजनों पर दबाव बनाने के लिए तमसा नदी पुल पर जाकर पुल से लटक गई और जोर से चिल्लाने लगी। मैं जब भी शादी करूंगी तो अपने प्रेमी से ही करूंगी। उसको जल्द से जल्द यहां पर बुलाया जाय, नहीं तो मैं नदी में कूदकर जान दे दूंगी। लड़की पर कुछ लोगों की नजर पड़ी तो बहुत समझाने के बाद लड़की किसी तरह से मान गयी। इसके बाद लोगों द्वारा उसको ऊपर किया गया। इसकी सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंचकर पुलिस ने लड़की को कब्जे में लेकर कोतवाली लायी।लड़की से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने इसकी सूचना लड़की के घर वालों को दे दिया है। दोनों पक्ष के परिजन कोतवाली में पहुंच गए हैं। दोनों पक्षों में शादी करने के लिए समझौता चल रहा है।


