मऊ के “अमन” का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन, बधाई देने वालो का लगा तांता
( आनन्द कुमार )
जब किसी बेटा का चयन देश सेवा के लिए भारतीय सेना में हो तो उस बेटा के साथ-साथ परिवार, दोस्त, शुभचिंतकों, गांव व जनपद के लिए इससे बड़ी खुशी की कोई बात नहीं होगी। सचमुच इससे बड़ी सेवा ना तो कोई है और ना होगी।
अपने बुलंद हौसले की बदौलत, मन मेंं देेेश सेवा का जुनून लिए जब किसी मेद्या का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर होता है तो, मऊ के जर्रा-जर्रा को गौरवान्वित होना स्वाभाविक है, जनपद के कोपागंज विकास खण्ड के ग्राम व पोस्ट लिलारी, भरौली निवासी अरविन्द कुमार सिंह के पुत्र अमन सिंह ने। उनके इस सफलता पर परिजन सहित पूरा गांव गदगद है। शुरू से मेद्यावी अमन सिंह की प्राथमिक शिक्षा कृष्णा पब्लिक स्कूल पिढ़वल मोड़ से तथा तैयारी गुप्ता कोचिंग सेंटर रसड़ा से किए। इसी दौरान अमन का चयन सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में चयन हो गया। वे प्रथम प्रयास में ही एनडीए की परीक्षा 2017 में पास किए। उसके बाद जब उनके भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद का समाचार मिला तो परिजन खुशी से झूम उठे।
भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने के बाद जब अमन पहली बार घर पंहुचा तो सभी ने अपने माटी के लाल का स्वागत माल्यार्पण व पुष्प वर्षा कर किया। स्वागत व अभिनन्दन के दौरान परिजनों सहित भारी संख्या में गांव के लोग मौजूद थे।
स्वागत व अभिनन्दन में प्रमुख रुप से ग्राम प्रधान बाड़ू कनौजिया, पूर्व प्रधान श्रीकांत पांडेय, पूर्व प्रधान राजेश यादव, राम प्रकाश पांडेय, भूपेंद्र सिंह (बाबा), आशुतोष सिंह (चाचा), संतोष सिंह, अरविंद सिंह (पिता), अजय सिंह (चाचा), रिडू सिंह (चाचा) दुर्गेश श्रीवास्तव, रामविलास गोंड, विनोद मिश्रा, हरिंदर सिंह, राजेश पांडेय, मुन्नू तिवारी, राम प्रताप यादव, कन्हैया यादव, अजीत चौरसिया, प्रमोद चौरसिया, श्यामदेव चौरसिया, विनोद लाल श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, मनोज यादव, मुख लाल यादव, दिनेश यादव, रामजन्म आदि शामिल रहे।




