फार्मासिस्ट फेडरेशन ने रिक्त पदों पर नियुक्ति, पदोन्नति के मुद्दे पर CM से हस्तक्षेप की अपील
मऊ। उत्तर प्रदेश में विभिन्न विधाओं एवं संस्थानों के फार्मासिस्टों की समस्याओं को लेकर फार्मासिस्ट फेडरेशन की वर्चुअल बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रमुख रूप से रिक्त पदों पर नियुक्ति, पदोन्नति, वेतन विसंगति, एसीपी, पदों का सृजन सहित अनेक समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई ।
फार्मासिस्ट फेडरेशन ऑफ यूपी के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ0 सरफ़राज़ अहमद चीफ फार्मासिस्ट ने बताया कि जल्द ही निदेशालय स्तर की समस्याओं को लेकर निदेशालय के अधिकारियों का घेराव किया जाएगा जिसमे राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद भी सम्मिलित रहेगा । फार्मेसिस्ट फेडरेशन ने सभी संघो और संस्थानों की समस्याओं के निराकरण हेतु मुख्यमंत्री जी से हस्तक्षेप की अपील की है ।
उन्होंने कहा कि फार्मेसी और संयुक्त निदेशक फार्मेसी का पद विगत कई वर्षों से खाली पड़ा हुआ है वही फार्मेसी अधिकारी पद नाम परिवर्तन, प्रिस्क्रिप्शन अधिकार का मुद्दा फाइलों में लटका हुआ है ।
आयुर्वेद एवं यूनानी फार्मासिस्ट संघ के अध्यक्ष विद्याधर पाठक एवं महामंत्री आनंद सिंह, ने रिक्त पदों पर नियुक्ति,पदोन्नति के पदों का सृजन और एसीपी ना मिलने की समस्या बताई ।


