खास-मेहमान

विश्व रक्तदान दिवस के पूर्व संध्या पर मंजर मेडिकल के नेतृत्व में युवाओं ने थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए किया रक्तदान

मऊ। गंभीर बीमारी थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों का जीवन बचाने के लिए थैलेसीमिया वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर हर क्षण युवाओं का काफिला रक्तदान करने के लिए दौड़ पड़ रहा है। सभी अपने-अपने स्तर से इस अभियान में रक्तदान कर अपने मानवता के कार्यों की आहुति दे रहे हैं। रविवार को इसी कड़ी में युवाओं का जत्था नगर के शारदा नारायण हास्पिटल के ब्लड बैंक में 14 अक्टूबर को विश्व रक्तदान दिवस के पूर्व संध्या पर मंजर मेडिकल के नेतृत्व में रक्तदान करने के लिए उमड़ पड़ा। रक्तदान करने आए सभी युवा का थैलेसीमिया वेलफेयर एसोसिएशन व शारदा नारायण अस्पताल के चिकित्सकों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

जिसमें रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से आतिफ रहमान, रफी फरीद, ओसामा शकील, आफताब आलम, मोद्दसर, अफजल, फरहान, अहमद, उस्मान, आसिफ, जाहिद शामिल थे।इस दौरान शारदा नारायण हास्पिटल के डा. संजय सिंह ने कहा कि विश्व रक्तदान दिवस की पूर्व संध्या पर रक्तदान करने का सोच रखने वाले ये युवा बधाई के पात्र हैं। किसी पुनीत अवसर का समय से सही प्रयोग करना  भी सच्ची मानवता की श्रेणी में आता है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल युवा के जिलाध्यक्ष व सभासद अजहर कमाल फैजी ने कहा कि हम एसोसिएशन की बदौलत पीड़ितों की सहायतार्थ जो भी कर पा रहे हैं यह मानवीय सोच व सामाजिक कार्यों में रुचि रखने वालों की बदौलत ही सम्भव है। उन्होंने मंजर मेडिकल और उनकी टीम को इस कर्तव्य के लिए बधाई दी।इस अवसर पर डा. सुजीत सिंह, खालिद मुस्तफा, सोनू सिंह, रफी अंसारी, उस्मान अफरोज, अमित चौहान, श्रीराम जायसवाल, ब्लड बैंक संचालक रितु राज, अभिषेक कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *