मिसाल-ए-मऊ

ना सांसद, ना विधायक देवप्रकाश राय ने कर दिखाया कैसे होता है विकास

मऊ शहर के बालनिकेतन स्थित जीरो बी रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण का कार्य शीघ्र होगा शुरू ……

● टू की जगह अब फोर लेन का बनेगा चक्राकार रेलवे ओवरब्रिज …….

लखनऊ से आई टीम द्वारा ओवरब्रिज के लिये लगने वाले पिलरों के स्थान को किया गया चिह्नित ……

ओवरब्रिज का अंतिम ले – आउट हो चुका है तैयार….

डॉ अरुण कुमार मिश्र / सुशील कुमार पांडेय

मऊ हर एक इंसान में वह ताकत होती हैं जिससे वो अपने हर एक सपने को पूरा कर सकता हैं। लेकिन हर एक इंसान अपने अन्दर की ताकत का इस्तेमाल नहीं करता या उसे पहचान नहीं पाता जिसके कारण सफलता की मंजिल उससे दूर बहुत दूर होती जाती है और उसे वह कार्य असम्भव सा लगाने लगता है । लेकिन निरंतर प्रयासरत व्यक्ति के कदमों को सफलता एक दिन अवश्य चूमती है और यह सिद्ध कर दिखाया है तामझाम एवम दिखावे से दूर साधारण ढंग से रहने वाले एक व्यक्ति ने।

जी हाँ ! हम बात कर रहे हैं जनपद – मऊ के जाने – माने किसान नेता देवप्रकाश राय का जिनके अथक प्रयास ….अटूट विश्वास …..लगन एवम संघर्ष ने मऊ वासियों को एक एक ऐसी सौगात दिया है जिसको लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।

बताते चलें कि मऊ बालनिकेतन स्थित रेलवे क्रासिंग संख्या जीरो बी पर ओवरब्रिज बनाये जाने की कवायद अंतिम चरण में है। लगभग चार दशक से बालनिकेतन क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनाने की आवश्यकता को लेकर आवाज उठाई जाती रही …. अनेकों बार धरना – प्रदर्शन भी हुआ लेकिन लोगो द्वारा उठाई गई – आवाज नक्कारखाने में तूती की आवाज साबित हुई।

वह तो भला हो जनपद – मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम – सहरोज निवासी जाने – माने समाजसेवी लब्धप्रतिष्ठ किसान नेता देवप्रकाश राय का जिन्होंने इस महती समस्या को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटायाइलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद आखिर उत्तर प्रदेश सरकार और रेलवे ने जीरो बी पर ओवरब्रिज बनाये जाने का निर्णय लिया

किसी कवि / शायर ने सच ही लिखा है …..

ना संघर्ष न तकलीफ तो क्या मजा है जीने में ….बड़े बड़े तूफान थम जाते हैं ” जब आग लगी हो सीने में “……

एक बात और…..

जुगनू अंधेरे में भी मंजिलों को ढूंढ लेते हैं …. क्योंकि जुगनू कभी रोशनी के मोहताज नहीँ होते …….

मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ से आई टीम ने ओवरब्रिज निर्माण में लगने वाले पिलरों को चिह्नित करने का काम कर लिया है । वक्राकार बनने वाले ओवरब्रिज को अब टू की जगह फोर लेन का बनाया जायेगा । सेतु निगम आजमगढ़ के डेप्युटी प्रोजेक्ट मैनेजर आर. एस. राय ने बताया कि ओवरब्रिज का अंतिम ले आउट तैयार हो चुका है। जमीनी औपचारिकतावों को पूरा करने के बाद ओवरब्रिज निर्माण से जुड़ी तैयारी तेज की जायेगी । वैसे अनुमान यह लगाया जा रहा है कि आगामी 15 जून को निर्माण संबंधी बड़ा फैसला आ सकता है।

सफर में धूप तो होगी जो चल सको तो चलो ….. सभी है भीड़ में तुम भी निकल सको तो चलो …….यहाँ कोई किसी को रास्ता नहीं देता ….भीड़ से बचके अगर संभल सको तो चलो…..

सच्चाई तो यह है कि न्यायालयों पर आज भी लोगों का अटूट विश्वास है। बताते चले कि तत्कालीन सत्तारूढ़ दल के कई सांसदों … विधायकों तथा अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा बालनिकेतन स्थित जीरो बी पर ओवरब्रिज निर्माण हेतु बहुतेरे प्रयास किये गये लेकिन सफलता कोसों दूर रही। किसान नेता देवप्रकाश राय द्वारा दायर की गई रिट याचिका पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीशों द्वारा इस अहम समस्या को गंभीरता से लिया गया और अंततः देवप्रकाश राय का प्रयास सफल रहा जिसकी चहुँओर प्रशंसा की जा रही है ।

कभी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कल्पनाथ राय ने अपने कार्यकाल के दौरान कहा था कि एक फाटक पर हम ब्रिज का काम छोड़ रहे हैं अगर कोई जनप्रतिनिधि बनवा देगा तो हम समझेंगे कि उसके अंदर विकास का हुनर है। खैर कल्पनाथ राय के निधन के बाद कितने जनप्रतिनिधि आए और गए, ऐसा कोई दल नहीं है जिसके जनप्रतिनिधि ने चुनाव नहीं जीता, लेकिन फाटक पर ओवरब्रिज बनवाने के नाम पर सभी टायं-टायं फिस साबित हुए। ऐसे में मऊ का एक ऐसा नेता, मऊ का एक ऐसा बेटा, जिसे हम किसान नेता भी कहते हैं, जिसने कभी संसद और विधानसभा का गलियारा नहीं देखा, जिसे किसी जनता ने नहीं चुना, लेकिन उसने अपने लिखा पढ़ी की बदौलत मऊ में फाटक पर ओवरब्रिज बनवाने का जो संकल्प लिया अब पूरा होने जा रहा है ऐसे देवप्रकाश राय को पूरे मऊ की तरफ से बार-बार सैल्यूट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *