रोटरी चली कामगारों के द्वार, 51 ट्रालीमैन का हुआ टीकाकरण
मऊ। रोटरी क्लब मऊ नाथ भंजन के तत्वावधान में इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड मऊ के 7 गैस एजेंसी से जुड़े 51 ट्राली मैनो और कर्मचारियों का हुआ कोविड वैक्सीन टीकाकरण। यहां कामगारों को मास्क, सैनिटाइजर और जागरूकता पत्र मुहैया कराया गया। साथ ही चिकित्सकों ने उन्हें मास्क और खानपान के बारे में सावधानी बरतने की सलाह दी गई।
कार्यक्रम का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ करते हुए मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य एवं रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ एचएन सिंह ने कहा कि वैक्सीनेशन केंद्र कामगारों की लाभप्रद प्रस्तावित हो रहा है ।
श्री सिंह ने बताया कि केंद्र में 51 कर्मचारियों को लगा टीका एवम कोविड सुरक्षा किट प्रदान किया गया ताकि व्यक्ति सुरक्षित जीवन निर्वहन कर सकें। श्री सिंह ने कहा कि गैस एजेंसी का डिलेवरी ब्याय एवम कर्मचारी प्रतिदिन करीब 100 घर से अधिक लोगो को गैस डिलेवरी के माध्यम से सम्पर्क में आते है जिससे उन्हें संक्रमित होने का खतरा अधिक बना रहता है ऐसे में टिकाकरण से उसका तो बचाव होगा। कोविड की महामारी को फैलने से भी रोका जा सकता है।
डॉ सिंह ने कहा कि हम सब जो अब तक किन्ही कारणों से टीकाकरण नही करा पाए है, वे निश्चित रूप से टीकाकरण करा लें। वैक्सीन लगवाने में कोई गलतफहमी नही पालें । इससे किसी को कोई नुकसान नही है।
सचिव प्रदीप सिंह ने कहा कि कैम्प लगाकर रोटरी क्लब सरकार का सहयोग कर लोगो को लगातार प्रेरित करने का कार्य कर रही है। वरिष्ठ रोटेरियन आलोक खंडेलवाल ने कहा कि कोविड एक खतरनाक महामारी जिसे हम दवाई के साथ कड़ाई से दूर भगा सकते है। दो गज की दूरी मास्क है जरूरी के संदेश से हम कोविड की लडाई को जीत सकते है ।
रोटरी क्लब के वैक्सीन प्रभारी वरिष्ठ रोटेरियन अजीत सिंह ने कहा कि वैक्सिनेशन के कार्य में रोटरी क्लब सदैव अग्रणी भूमिका निभाएगा।
रोटेरियन डॉ अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि टीकाकरण के बाद किसी किसी को हल्का बुखार हो सकता है , जिससे घबराने की कोई जरूरत नही है पैरासीटामोल का प्रयोग कर सकते है। एक दो दिन में तुरंत आराम मिल जाता है। कार्यक्रम के संयोजक रोटेरियन सौरभ वर्नवाल ने सभी का आभार ब्यक्त किया।
संचालन रोटेरियन सचिन्द्र सिंह ने किया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब की ओर से 51 कामगारों को मार्च सैनिटाइजर जागरूकता पत्र से सुसज्जित कोविड-19 की किट प्रदान किया गया। प्रमुख रूप से सुनील,रत्नेश सिंह, ज्ञानचंद प्रजापति, राजेश,राधा, चौहान जी, देवेन्द्र, के के सिंह ,ने प्रमुख भूमिका निभायी।




