काम की बात

CM योगी से मिले दानिश आज़ाद, बोले मदरसा छात्र भी अब ऑनलाइन पढ़ाई करेंगे

उत्तर प्रदेश भाषा समिति के सदस्य दानिश आज़ाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर भाषा समिति द्वारा गये जा रहे कार्यो से उनको अवगत कराया। भेंट के बाद दानिश आज़ाद ने बताया कि मदरसा छात्रों व अल्पसंख्यक समुदाय के विकास योजनाओं पर कार्य करने का मुख्यमंत्री ने दिशानिर्देश दिया है।

अल्पसंख्यक छात्रों की शिक्षा सुचारू रूप से हो सके इसलिए मदरसा बोर्ड छात्रों के लिए ऑनलाइन क्लासेज शुरू करने जा रहा है, जिसके लिए मदरसा शिक्षको की ऑनलाइन गाइडेन्स प्रोग्राम शुरू कर दी गई है, इस प्रोगाम की पूरी जानकारी मुख्यमंत्री को देकर आगे का दिशा निर्देशन लिया गया, अभी यह ट्रेनिंग प्रोग्राम बरेली मंडल में शुरू हो गया है और 9 जून से आज़मगढ़ मंडल व अन्य मंडलो में भी ऑनलाइन ट्रेनिंग की शुरूआत हो जाएगी, जिससे बलिया व अन्य जिलो के मदरसा छात्रो की कोरोना काल मे बाधित पढ़ाई फिर से सुचारू रूप से चालू हो सकेगी।
दानिश आज़ाद ने बताया कि मदरसा शिक्षको को ऑनलाइन ही मदरसा बोर्ड की निगरानी में प्रशिक्षित कराया जा रहा जिसमे विभिन्न एक्सपर्ट भी शामिल किए जा रहे जिससे कि ऑनलाइन शिक्षा को प्रभावी कैसे बनाया जाए इन बातों को बताया जा रहा। साथ ही यह भी जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड द्वारा असंगठित मज़दूरों को आयुष्मान कार्ड व बीमा योजना दी जा रही जिससे अल्पसंख्यक समुदाय के प्रदेश भर के खास तौर पर मऊ,वाराणसी व पूर्वांचल के बुनकर वर्ग को सीधा लाभ भी मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *