चर्चा में

01 लाख के कुख्यात ईनामी अपराधी परवेज को STF ने मार गिराया

■ पुलिस ने ली राहत की सांस, क्योंकि दे सकता था किसी बड़ी घटना को अंजाम

गोरखपुर। अपने जरामय की दुनिया में अपराध की बदौलत लोगों के लिए नासूर बना एक लाख का कुख्यात ईनामी अपराधी परवेज़ पुत्र सुबराती, निवासी मख़्दूममनगर, जनपद अंबेडकर नगर ख़ान को पुलिस ने एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया। मुबारक गैंग़ का सक्रिय शूटर रविवार को पीपीगंज थाना अंतर्गत रोहिन नदी बंधे पर डिप्टी एसपी धर्मेंद्र कुमार सिंह व निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह गोरखपुर की टीम ने मुठभेड में मार गिराया। इस अपराधी पर बसपा नेता जगराम मेहंदी हत्याकांड सहित दर्जनों मुकदमें दर्ज हैं तथा ये बसपा नेता के हत्या में वांछित था। परवेज के पास से पुलिस बरामदगी परवेज के पास एक .32 एमएम पिस्टल 5 राउंड एक 9 एमएम पिस्टल 3 राउंड 500 नगद एक बैग जिसमें ज़रूरत का समान बरामद हुआ।
उक्त अपराधी पर हत्या और हत्या के प्रयास के दर्जनो मुक़दमे थाना अलीगंज ओर हँसवर थाना में पंजीकृत है। मुखभेड हुये धटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी सीओ कैम्पियरगंज अजय कुमार सिंह पहुच कर मौके मुवायना किया। परवेज के मुखभेड में मारे जाने पर गोरखपुर पुलिस ने राहत की सांस ली क्यो की गोरखपुर में हो सकता है कि किसी बड़ी धटना को अंजाम दे सकता था।

Mau City की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें https://mau.nic.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *