अपना जिला

घर में घुसकर मां-बेटे को गोली मारने के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार

मऊ। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में में अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद राजकुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में एसओजी/सर्विलांस व थाना मुहम्मदाबद पुलिस की संयुक्त टीम को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब जरिये सर्विलांस/मुखबिर के माध्यम से थाना मुहम्मदाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 65/21 धारा 307,452 भादवि में में प्रकाश में आया वांछित अभियुक्त महेश कुमार यादव पुत्र शत्रोहन निवासी मुस्तफापुर थाना विशनपुर जनपद दरभंगा बिहार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया तथा कब्जे 02 मोबाईलफोन व सिम बरामद किया गया।
पूछताछ के दौरान उक्त अभियुक्त द्वारा बताया गया कि शिवशंकर गुप्ता के घर हुयी गोलीबारी में मैं तथा मेरे दोस्त रामा निवासी वलीदपुर मठिया थाना मुहम्मदाबाद, अजय कुमार सिंह व चंदन कुमार सिंह निवासी दरभंगा बिहार शामिल थे। घटना के समय हम लोग वहां से दो मोबाइलफोन भी उठा ले गये थे तथा उसके सिम तोड़कर फेंक दिये थे। एक मोबाईल मैं तथा एक मोबाइल चंदन कुमार ले लिये थे, जो मोबाईल मेरे पास थी उसे मैं व अजय दोनों लोग मिलकर इस्तेमाल करते थे। उल्लेखनीय है कि उक्त अभियुक्त महेश यादव पूर्व में पीड़ित के घर पल्लेदारी काम कर चुका है तथा घटना के 10 दिन पूर्व काम छोड़कर चला गया था।
गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम में उ0नि0 अमित कुमार मिश्रा, प्रभारी एसओजी टीम, मु0आ0 रितेश राय, का0 अवधेश यादव, का0 सुशील यादव, का0 कमलेश ठाकुर, आ0चालक नागेन्द्र सिंह एसओजी टीम, आरक्षी विवेक सिंह, सर्विलांस सेल, उ0नि0 उमेश यादव, आरक्षी विराट पटेल, आ0 अजय कुमार मौर्या थाना मुहम्मदाबाद शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *