खेल-खिलाड़ी

2020 ओलंपिक खेलों के लिए भारतीय टीम की आधिकारिक किट का अनावरण

खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने टोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों के लिए भारतीय टीम की आधिकारिक किट का अनावरण किया.

Mau News

टोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों के शुरू होने में अब केवल 50 दिन बचे हैं, इसी के साथ भारतीय ओलंपिक संघ ने भारतीय दल के लिए एक प्रभावशाली औपचारिक और आधिकारिक खेल पोशाक का अनावरण किया। यह भारतीय दल 23 जुलाई से 8 अगस्त 2021 तक टोक्यो, जापान में होने वाले XXXII ओलंपिक खेलों में भाग लेगा।

Mau News

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री, किरेन रिजिजू ने टोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों में टीम इंडिया के लिए आधिकारिक किट का अनावरण किया। भारतीय ओलंपिक संघ-आईओए के अध्यक्ष डॉक्टर नरिंदर ध्रुव बत्रा और महासचिव राजीव मेहता इस कार्यक्रम में मौजूद थे।

Mau News

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “हम टोक्यो ओलंपिक खेलों से सिर्फ 50 दिन दूर हैं। अब हर दिन, हर सेकेंड मायने रखता है। भारतीय ओलंपिक टीम की आधिकारिक किट का अनावरण एक महत्वपूर्ण पहलू है और यह बहुत सार्थक है कि इसे इस दिन लॉन्च किया जा रहा है। मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि हमारे एथलीट सबसे बड़े खेल आयोजन के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं और जैसा कि हमारे प्रधानमंत्री ने कहा है, पूरे देश को हमारे एथलीटों का हौसला बढ़ाना चाहिए ताकि वे टोक्यो में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित हों। मैं हर भारतीय से भारतीय टीम को प्रोत्साहित करने का आग्रह करता हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *