अपना जिला

IPS मेराज खालिद के प्रमोशन पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले मऊ के छात्रों में खुशी

खुशियां चाहे जैसे मिले उसे बटोर लो, क्योंकि खुशी से बड़ी कोई दौलत नहीं होती और जब खुशी किसी की तरक्की से मिले और उस तरक्की और कामयाबी की बदौलत किसी और को प्रेरणा मिले तो फिर खुशियां चंहु होनी लाजमी है। बंगाल में आईपीएस मऊ निवासी व इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र रहे आईपीएस मेराज खालिद के डीआईजी बनने पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के भूतपूर्व व वर्तमान छात्रों में भी खुशी की लहर है। सीनियर व तेज़ तर्रार आफिसर मेराज खालिद की पश्चिम बंगाल डीआईजी (आपरेशन) सीआईडी पद पर प्रमोशन के बाद एयू स्टूडेंट्स संगम मऊ के भूतपूर्व व वर्तमान छात्रों ने भी खुशी का इजहार करते हुए उन्हें बधाईयाँ दी हैं।


एयू स्टूडेंट्स संगम मऊ के अध्यक्ष लियाकत अली ने कहा कि हमारे यूनियन व मऊ जनपद के लिए गौरव की बात है कि हमारे सीनियर व इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र रहे IPS मेराज खालिद अपनी योग्यता के बल पर आज इस स्थान तक पहुंचे हैं। ये हमारे और विशेषकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं।
सेक्रेटरी सईदुज़्ज़फर ने कहा कि IPS मेराज खालिद के मऊ आगमन पर एयू स्टूडेंट्स संगम मऊ की तरफ से इनका स्वागत कर एक शिष्टाचार मुलाकात की जाएगी और यहां के बच्चों की शिक्षा में उन्नति को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता मोहम्मद राशिद ने कहा कि आईपीएस मेराज खालिद सहित उच्च पदों पर बैठे हर अधिकारी हम लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं हम सभी इन्हीं सीनियर अधिकारियों की बदौलत कुछ कर गुजरने का जज्बा लिए मेहनत करते हैं।

Mau City की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें https://mau.nic.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *