मऊ में महिला से दरिंदगी की कोशिश
मऊ के थाना चिरैयाकोट में एक महिला ने कुछ लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म करने की कोशिश करने का मामला दर्ज कराया है।

35 साल की महिला ने आरोप लगाया है कि जब वो देर शाम शौच करने करने के लिए जा रही थी, तभी पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उसपर हमला कर दिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने की कोशिश की।
अपना बचाव करने के दौरान महिला ने जोर जोर से चिल्लाना शुरू किया, तो महिला की आवाज सुनकर मौके पर जुटती भीड़ को देखकर सभी आरोपी फरार हो गए

बाद में पीड़िता पुलिस से मामले की शिकायत की और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर संज्ञान लेते हुए. पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले की जांच में जुट गई है।
Mau City की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें https://mau.nic.in
