कांग्रेस नेताओं ने खेत खलिहान, बाग बगीचे, व घर-घर में जाकर लोगों से सघन जनसम्पर्क किया
मऊ। जनपद के सदर विधानसभा मऊ के बूथ कमेटियो के गठन के लिए कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ व पूर्व उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी अनिल कुमार राय उर्फ बब्लू राय व जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव ब्रम्हानन्द पाण्डेय व जिला किसान कांग्रेस मऊ के अध्यक्ष हंसनाथ तिवारी के नेतृत्व में ग्रामसभा नसोपुर के सभी पूरवों, खेत खलिहान, बाग बगीचे, व घर घर में जाकर सभी जाति धर्म के लोगों से सघन जनसम्पर्क किया। लोगों नें अपनी समस्याओं को विस्तार पूर्वक कांग्रेस नेताओं से बताया एवं कांग्रेस पार्टी में आस्था जताया। कांग्रेस पार्टी के नेताओं नं लोगों की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुना तथा समाधान करानें के लिए सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों से मिलकर करानें का आश्वासन दिया। कांग्रेस पार्टी के नेताओं नें सभी लोगों को अश्वासन दिया कि जनपद में किसी भी कोरोना के मरीज को व गरीब मजदूर को भोजन व दवा के अभाव में मरने नही दिया जायेगा। कांग्रेस पार्टी गरीब एवं कमजोर लोगों की कोरोना से पीड़ित मरीजों की दवा करायेगीं। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी अनिल कुमार राय उर्फ बब्लू राय ने कहा कि बूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बल पर सदर विधानसभा मऊ में एतिहासिक विजय हासिल करेगी उन्होने कांग्रेसजनों से आग्रह किया कि बूथ गठन करनें में सहयोग करें उन्होने जिला प्रशासन से माॅग किया कि ग्रामसभाओं को सेनिटाइजर कराना सुनिश्चित किया जाय। जिला कंाग्रेस कमेटी के महासचिव ब्रम्हानन्द पाण्डेय नें जनसम्पर्क के दौरान लोगों से कांग्रेस पार्टी के सिद्धान्तों एवं नीतियों की विस्तार पूर्वक चर्चा की तथा कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार संवेदनहीन है किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हंसनाथ तिवारी नें किसान कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों का आह्वान किया कि बूथ कांग्रेस कमेटी के गठन में युद्ध स्तर पर जुट जावें।
जनसम्पर्क अभियान में प्रमुख रूप से अनिल कुमार राय उर्फ बब्लू राय, ब्रम्हानन्द पाण्डेय, हंसनाथ तिवारी, रामविलास तिवारी, उमेश, अमित कुमार राम, जोगिन्दर राम, अशोक कुमार राजभर, रामअवतार सैनी, रामयज्ञ सिंह, मालख यादव, सूर्यनाथ यादव, दिलीप राम, आदर्श तिवारी, अजय कमार तिवारी, अशोक कुमार, गुलशन कुमार, विजय शंकर तिवारी, संकठा प्रसाद सिंह, विनोद सिंह न्याय पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी आदि लोग उपस्थित थे।

