चर्चा में

IIT दिल्ली की चेतावनी , दिल्ली में खतरनाक हो सकती है तीसरी लहर

देश कोरोना की दूसरी लहर से अभी उबर भी नहीं पाया था कि दिल्ली में खतरनाक कोरोना की तीसरी लहर का खतरा मंडराने लगा है।
आईआईटी दिल्ली की ओर से दिल्ली हाइकोर्ट में एक रिपोर्ट फ़ाइल की गई है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि राजधानी में तीसरी लहर के दौरान हर रोज़ 45000 से ज़्यादा नए मामले सामने आ सकते हैं।
रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि कोरोना की तीसरी लहर में ये और खतरनाक और तेजी से फैलने वाला हो सकता है।
इस रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि तीसरी लहर के दौरान मरीजों की संख्या के साथ ही उनके सुविधाओं और अस्पतालों की हालत क्या होगी साथ ही ऑक्सीजन की जरूरत और उसकी पूर्ति की संभावना क्या होगी।
बताया गया कि तीसरी लहर के दौरान करीब 944 मिट्रिक टन ऑक्सीजन की ज़रूरत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *