काम की बात

MLC उमेश चंद्र द्विवेदी ने CM योगी से वित्तविहीन शिक्षकों को तत्काल राहत पैकेज देने की मांग की

( आनन्द कुमार )

लखनऊ। शिक्षक महासभा उo प्रo के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य उमेश द्विवेदी ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कोरोना काल की भीषण महामारी के कारण भुखमरी की स्थिति में पहुँच चुके वित्तविहीन शिक्षकों को तत्काल राहत पैकेज देने के सम्बंध में ज्ञापन भेजा है। श्री द्विवेदी ने अपने ज्ञापन में मांग किया है कि प्रदेश का लाखो वित्तविहीन शिक्षक कोरोना के कारण विद्यालय बन्द होने से व शुल्क न  प्राप्त होने से अपना व परिवार का जीवनयापन भी नही कर पा रहा है। विद्यालयों में न के बराबर शुल्क आया है। जिससे अधिकांश प्रबंधकों ने शिक्षकों व कर्मचारियों को वेतन देना बन्द कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह बात मैं पूरे दावे से कह रहा हूँ कि शिक्षक व कर्मचारी अपनी सरकार में बहुत ही दुखी व हताश, निराश है जो कि कल्याणकारी राज्य की परिकल्पना के विपरीत है, इससे शिक्षकों व कर्मचारियों में सरकार की असंवेदनशीलता का नकारात्मक संदेश जा रहा है तथा  संगठन व सरकार के प्रति शिक्षकों में अविश्वास पैदा हो रहा है।
  कहा कि आप गम्भीरतापूर्वक अति उदार मन से विचार करते हुए जीविकोपार्जन भरके लिए कोरोना राहत पैकेज उक्त शिक्षकों को दिए जाने का आदेश-निर्देश संबंधितों को देने का कष्ट करें। उन्होंने इसकी प्रतिलिपि डॉ दिनेश शर्मा उपमुख्यमंत्री, स्वतंत्र देव सिंह प्रदेश अध्यक्ष भाजपा उo प्रo व सुनील वंसल जी प्रदेश संगठन महामंत्री भाजपा उo प्रo को भी भेजा है।
       
    
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *