कोरोना का टीका लगवाई और जीत गई 7.50 करोड़ रूपये
जी हां आपको सुनकर हैरानी होगी लेकिन हैरान मत होइये ये खबर 100 आने सच है…क्योंकि अमेरिका के ओहेयो प्रांत की एक युवती के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है…उसने कोरोना का टीका लगवाकर साढ़े सात करोड़ रुपये का इनाम जीता है….इतना ही नहीं ओहेये की एक 14 साल के छात्र ने भी करोड़ों रुपये का स्कॉलरशिप जीता है…दरअसल ओहायो में टीकाकरण को प्रमोट करने वाले ‘वैक्स-ए-मिलियन’(Vax-a-Million) अभियान के 5 में से पहले विजेता के तौर पर 22 साल की ऐबीगैल बुगेन्स्की (Abbigail Bugenske) की लॉटरी लगी है. उसने 7 करोड़ रुपए से अधिक का इनाम जीता है. वो बताती हैं कि पहले उन्हें लगा कि उनके साथ कोई मज़ाक कर रहा है लेकिन खुद गवर्नर माइक डेवाइन (DeWine) से बात होने के बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. वो रोने लगीं. एबीगैल मैकेनिकल इंजीनियर हैं और सिनसिनाटी की जीई एविएशन कंपनी में काम करती हैं. इस मौके पर गवर्नर माइक डिवाइन (DeWine) ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि ऐबीगैल की जीत से प्रभावित होकर ओहायो के और लोग भी वैक्सीन लगवाएंगे
इसके अलावा अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए भी सरकार ने एक अभियान की शुरुआत की है. अब यहां वैक्सीन लगवाने वालों को लॉटरी की टिकट दी जाएगी. इसके तहत यहां के लोग डेढ़ मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 10 करोड़ रुपये जीत सकते है. इस लॉटरी सिस्टम है मकसद है ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन सेंटर तक खींच कर लाना.

