शनिवार को जब थम गए मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस के पहिए….
शनिवार सुबह औरैया के कंचौसी में अचानक मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस के पहिए थम गए….और करीब आधे घंटे से ज्यादा देर तक ट्रेन अपनी जगह पर खड़ी रही….दरअसल मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस जब कानपुर से दिल्ली जा रही थी….उस समय औरैया के कंचौसी स्टेशन के पास ब्रेक शू जाम हो गया…जिसकी बाद आनन-फानन में ट्रेन रोकनी पड़ी और संबंधित रेलवे अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई…ब्रेश की खबर मिलते ही रेलवे अफसरों और कर्मचारियों में खलबली मच गई…ब्रेक शू का पता तब चला जब ट्रेन से अचानक कुछ जलने की गंध आने लगी…और उसके बाद अफरा-तफरी मच गई…इसकी सूचना झींझक के स्टेशन मास्टर ने कंचौसी स्टेशन अधीक्षक को दी…और मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस को कंचौसी रेलवे स्टेशन पर रोका लिया गया… जिसके बाद करीब तीस मिनट ट्रेन की जांच पड़ताल की गई….जांच में पाया गया कि ट्रेन के पहिए के ब्रेक शू में मामूली कमी आ गई,…जिसके कारण उसमें से जलने की गंध आने लगी थी। कोई विशेष समस्या न होने पर अफसरों ने राहत की सांस ली।

