यूपी बोर्ड का 10 वीं का परीक्षा रद्द, 12वीं की परीक्षा मात्र 1:30 घण्टे की
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दसवीं के बोर्ड की परीक्षा रद्द कर दी है। अब दसवीं के छात्र बिना परीक्षा के ही प्रमोट कर दिए जाएंगे और यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा जुलाई में होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 10वीं की बोर्ड की परीक्षा को रद्द किए जाने के बाद छात्राओं में कहीं खुशी तो कहीं गम है। कुछ छात्रों का कहना है कि परीक्षा देने से कम से कम हमें अपना मूल्यांकन करने का मौका मिलता है वहीं बहुत से छात्र सरकार द्वारा यह फैसला आने पर कह रहे हैं कि कोविड-19 की वजह से कोई तैयारी नहीं हो पा रही थी जिसकी वजह से सरकार का यह फैसला काबिले तारीफ है।

