अपना जिला

पीएम मोदी के 7 साल कार्यकाल पूर्ण होने पर मऊ में भाजपा जनों ने किया रक्तदान

मऊ। केंद्र में मोदी सरकार के सात वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा अनेकों प्रकार के जनहितकारी कार्य करते हुए सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। सेवा सप्ताह के अंतर्गत कार्य करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा तथा महिला मोर्चा ने रक्तदान किया।भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यध तथा कार्यक्रम के संयोजक पुनीत यादव के नेतृत्व में युवाओं ने बढ़ चढ़ कर रक्तदान किया। साथ ही महिला मोर्चा के नेत्रियों ने भी रक्तदान किया। इस अवसर पर प्रवीण कुमार गुप्ता, गीता पाण्डेय, संगीता दिवेदी,रामाश्रय मौर्य,नूपुर अग्रवाल, नीलम सर्राफ, कृष्ण कांत राय,सुनील यादव,अनिल यादव सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *