घबराइये मत! मऊ में ब्लैक और व्हाइट फंगस के लिए अलग से चल रही OPD
मऊ ज़िला तेज़ी से कोरोना वायरस पर काबू पा रहा है, लेकिन कोविड के बाद ब्लैक फंगस और व्हाइट फंगस प्रशासन के साथ साथ लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं।
जिससे निपटने की तैयारियां भी युद्धस्तर पर शुरू कर दी गई हैं,
इसके लिए जिला अस्पताल में दो घंटे के लिए नेत्र ओपीडी और ईएनटी ओपीडी शुरू कर दी गई है।
ताकि इस तरह की कोई शिकायत मिलने पर तुरंत मरीज का इलाज संभव हो सके।
यंहा ENT रोग विशेषज्ञ डॉ. आरआर चौहान और नेत्र सर्जन डॉ. एमके पांडेय द्वारा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक मरीजों का इलाज कर रहे हैं। सीएमएस डॉ. बृजकुमार का कहना है कि शासन के निर्देश पर विशेष ओपीडी दो घंटे के लिए संचालित की जा रही है। जिससे ब्लैक फंगस की बीमारी कर उसका उपचार शुरू किया जा सके।
खबर है कि अब ज़िले में अब तक ब्लैक और व्हाइट फंगस के दो मरीजों की पहचान हो चुकी है।

