चर्चा में

132 दिन में 20.54 करोड़ से अधिक लोगों को लगा टीका, पढ़िये पूरी रिपोर्ट

कोविड-19 टीकाकरण के 132वें दिन की नवीनतम जानकारी


देश में टीकाकरण का आंकड़ा बढ़कर 20.54 करोड़ से अधिक हुआ

अब तक 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के 1.51 करोड़ से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया
गुरुवार रात 7 बजे तक 26.58 लाख से अधिक टीके की खुराक दी गई

गुरुवार रात 7 बजे तक पूरे देशभर से प्राप्त प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक, टीका लगवाने वालों की कुल संख्या 20.54 करोड़ (20,54,51,902) को पार कर गई।

18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के 11,76,300 लाभार्थियों ने गुरुवार को कोविड-19 टीके का पहली खुराक लगवाई और तीसरे चरण का टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से अब तक 37 राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेश के कुल 1,51,52,040 लोगों को टीके की खुराक लगाई जा चुकी है। बिहार, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश ने 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 10 लाख से अधिक लाभार्थियों को कोविड टीके की पहली खुराक लगवाई है।

गुरुवार शाम 7 बजे तक दी गयी टीके की कुल 20,54,51,902 खुराक में से 98,27,025 स्वास्थ्य सेवा कर्मी (एचसीडब्ल्यू) शामिल हैं, जिन्होंने वैक्सीन (टीके) की पहली खुराक ली है और 67,47,730 ऐसे एचसीडब्ल्यू भी शामिल हैं, जिन्होंने टीके की दूसरी खुराक ली है। इसके अलावा पहली खुराक लेने वाले 1,53,39,068 अग्रिम पंक्ति के कर्मी (एफएलडब्ल्यू), दूसरी खुराक लेने वाले  84,19,860 एफएलडब्ल्यू, और 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग में पहली खुराक लेने वाले 1,51,52,040 लोग शामिल हैं। इसके साथ-साथ 45 से 60 वर्ष की आयु वर्ग में पहली खुराक लेने वाले 6,35,32,545 और दूसरी खुराक लेने वाले 1,02,15,474 लाभार्थियों के साथ-साथ 5,77,48,235 पहली खुराक लेने वाले और 1,84,69,925 दूसरी खुराक लेने वाले 60 वर्ष की आयु से अधिक उम्र के लाभार्थी भी शामिल हैं।

टीकाकरण अभियान के 132वें दिन (27 मई, 2021) कोविड-19 टीके की कुल 26,58,218  खुराक दी गईं। रात 7 बजे तक मिली अस्थायी जानकारी के अनुसार इसमें से 24,81,196 लाभार्थियों को पहली खुराक और 1,77,022 लाभार्थियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई। आज की अंतिम रिपोर्ट देर रात तक पूरी हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *