Uncategorized

पुलिस मुठभेड़ में मऊ का टाप-10 हिस्ट्रीशीटर एवं लुटेरा गैंग (डी-21) का लीडर शातिर अपराधी सुधीर सिंह सहित 05 बदमाश गिरफ्तार

■ मऊ पुलिस का सराहनीय कार्य

■ थाना सरायलखंसी क्षेत्रान्र्तगत धमकी मामले में प्रयुक्त मोबाईलफोन व सिम, अवैध 01 रिवाल्वर, 02 तमंचा व कारतूस, स्कार्पियो वाहन, 01 लाख 09 हजार 580 रुपये व 09 मोबाईलफोन बरामद-

मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ सुशील घुले के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में एसओजी/सर्विलांस टीम व थाना सरायलखंसी पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर कि ब्रह्मस्थान के पास स्कार्पियो नंबर यूपी 54 वाई 7722 पर 4-5 बदमाश जिनके पास नाजायज असलहा है जो कहीं पर अपराध करने की फिराक में हैं। इस सूचना सूचना पर उक्त स्थान पर पहुंचे तो पुलिस की गाड़ी देखकर सिकटिया की तरफ भागने लगे, इस पीछा किया गया तथा आगे से रास्ता अवरुद्ध होने के कारण पुलिस टीम पर फायर करते हुये मुड़कर बायें की तरफ भागना चाहे इस मौजूद पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुये घेरकर 05 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा उनके कब्जे से अवैध 01 रिवाल्वर, 02 तमंचा व कारतूस, स्कार्पियो वाहन, 01 लाख 09 हजार 580 रुपये व 09 मोबाईलफोन बरामद किया गया। कड़ाई से पूछताछ के दौरान अभियुक्त सुधीर सिंह द्वारा बताया गया कि कुछ दिन पहले अशोक कुमार निवासी मंसडी पोस्ट ब्राह्मणपुरा थाना रानीपुर को ब्लाक प्रमुख चुनाव न लड़ने को लेकर इसी मोबाईलफोन से धमकी दिये थे।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 19.05.21 को उक्त अशोक कुमार द्वारा थाना सरायलखंसी पर ब्लाकप्रमुख चुनाव को न लड़ने तथा लड़ने पर अंजाम भुगतने के सम्बन्ध में सुधीर सिंह सहित तीन लोगों के विरुद्व प्रार्थना पत्र दिया गया था जिस पर मु0अ0सं0 217/21 धारा 507 भादवि व 3(1)डी एससीएसटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीमें गठित की गयी थी।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण मेंं सुधीर सिंह पुत्र रमेश सिंह उर्फ काका निवासी कैथौली थाना सरायलखंसी जनपद मऊ। कृष्णपाल सिंह पुत्र रामसिंगार सिंह निवासी खिरिया थाना रानीपुर मऊ। राहुल पाण्डेय पुत्र शंकर पाण्डेय निवासी खैरटिया थाना ओवरा जनपद सोनभद्र। राजीव कुमार सिंह पुत्र प्रभुनाथ सिंह निवासी बकवल थाना सरायलखंसी मऊ।
भैरव सिंह पुत्र दिनेश सिंह निवासी पहसा थाना हलधरपुर मऊ।

बरामदगी- में पुलिस ने धमकी की घटना में प्रयुक्त मोबाईलफोन व सिम, 01 रिवाल्वार 03 जिंदा कारतूस 32 बोर, 02 अवैध तमंचा व 03 जिंदा/खोखा कारतूस 315 बोर, स्कार्पियो वाहन (यूपी 54 वाई 7722), 01 लाख 09 हजार 580 रुपये के अलाविआ 08 अन्य मोबाईलफोन।

गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम उ0नि0 अमित मिश्रा, प्रभारी एसओजी टीम, मुख्या आरक्षी रितेश राय, आरक्षी सुशील यादव, नीरज शर्मा, संजीव सिंह व नागेन्द्र सिंह एसओजी टीम मऊ, आरक्षी विवेक सिंह, सर्विलांस सेल मऊ, निरीक्षक श्री राम सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना सरायलखंसी, उ0नि0 अशोक कुमार, मु0आ0 मनोज कुमार, अजीत कुमार, आरक्षी वीरेन्द्र कुमार चैधरी, अभिमन्यु मिश्रा व रामजनम पाल थाना सरायलखंसी।

अपराधिक इतिहास अभियुक्त सुधीर सिंह

  1. मु0अ0सं0 727/13 धारा 147/148/149/504/506/120बी/302 आईपीसी व सीएलए एक्ट थाना सरायलखंसी।
  2. मु0अ0सं0 730/13 धारा 3/25 आयुद्ध अधि0 थाना सरायलखंसी जनपद मऊ।
  3. मु0अ0सं0 37/14 धारा 3(1) गैंगे्टर एक्ट थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ।
  4. मु0अ0सं0 511/14 धारा 3(2) यू0पी0 गुण्ड एक्ट थाना सरायलखंसी जनपद मऊ।
  5. .मु0अ0सं0 268/17 धारा 147/148/504/506/307/120बी/427 भादवि थाना सरायलखंसी मऊ।
  6. मु0अ0सं0 382/17 धारा 392/411/506/120बी भादवि थाना कोतवाली मऊ।
  7. मु0अ0सं0 217/21 धारा 507 भादवि व 3(1) एससीएसटी एक्ट थाना सरायलख्ंसी मऊ।

अपराधिक इतिहास अभियुक्त कृष्णपाल सिंह

  1. मु0अ0सं0 248/18 ध र 452/323/504/506/336/392 भादवि थाना रानीपुर मऊ।
  2. मु0अ0सं0 72/19 धारा 302 भादवि थाना रानीपुर जनपद मऊ ।
  3. मु0अ0सं0 234/19 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगे्स्टर एक्ट थाना रानीपुर जनपद मऊ ।

अपराधिक इतिहास अभियुक्त राहुल पाण्डेय

  1. मु0अ0सां0 373/14 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना ओवरा जनपद सोनभद्र।
  2. मु0अ0सं0 699/14 धारा 392/411 भादवि थाना ओवरा जनपद सोनभद्र।
  3. मु0अ0सं0 724/14 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना ओवरा जनपद सोनभद्र।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *