मऊ के ईदगाहों में केेवल 5 लोग पढ़ेंगेे नमाज
पिछले साल की तरह इस साल भी कोरोना वायरस ने ईद की रौनक को फीका कर दिया है, संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मऊ प्रशासन ने जिले की जनता से अपने घरों में ईद की नमाज अदा करने की अपील की है, मस्जिदों और ईदगाहों में केेवल 5 लोग ही जाकर नमाज पढ़ेंगे. साथ ही लोगों से फोन पर ही ईद की बधाई देने की अपील भी की गई हैै,
मंगलावर को शांति समिति की बैैठक हुई और इस बैैठक में इस बात पर आम सहमति बनी, बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधिक्षक सुशील कुमारे घुले कर रहे थे,
इस दौरान सभी मौलाना और धार्मिक गुरू भी मौजूद रहे.
इस दौरान एसपी ने लोगों से शासन द्वारा निर्धारित कोविड गाइड लाइन्स का पालन करने की अपील की हैै,
शहर के मुफ्ती मौलाना ने भी लोगों से सरकारी गाइड लाइन्स को मानने का अनुरोध किया हैै
ताकि जिले की जनता को खतरनाक कोरोना वायरस से बचाया जा सके.

